1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने की घोषणा, कल रिलीज होगा 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर

अमिताभ बच्चन ने की घोषणा, कल रिलीज होगा 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर

 Published : Dec 14, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 12:58 pm IST

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म के मोशन पोस्टर लॉन्च से पहले, अमिताभ बच्चन ने इस महाकाव्य फिल्म की एक झलक दिखाई है जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

 कल रिलीज होगा 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर - India TV Hindi
 कल रिलीज होगा 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर  Image Source : INSTAGRAM- AMITABH BACHCHAN

Highlights

  • कल रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी इस फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च करेंगे।
  • 'ब्रह्मास्त्र' एक ट्रायलॉजी है, जो तीन भागों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म, ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म के मोशन पोस्टर लॉन्च से पहले, अमिताभ बच्चन ने इस महाकाव्य फिल्म की एक झलक दिखाई है जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्टर साझा किया जिसमें रणबीर कपूर को चारों ओर से आग से ढका हुआ दिखाया गया है, इसे देखकर फैंस निश्चित रूप से कल रिलीज हो रहे मोशन पोस्टर के लिए बेताब हो चुके हैं।

अमिताभ बच्चन ने लिखा है - ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है! प्यार .. प्रकाश .. आग .. ब्रह्मास्त्र मोशन पोस्टर कल आउट होगा .." पोस्टर में, हम देख सकते हैं रणबीर चारों ओर आग से ढँके हुए थे, उनकी बाहें फैली हुई थीं। 

हाल ही में, आलिया ने घोषणा की कि मोशन पोस्टर का लॉन्च 15 दिसंबर, 2021 को होगा।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन