1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुम्मा चुम्मा दे दे' की किमी काटकर याद है? टार्जन गर्ल का इतना बदला लुक, बॉलीवुड छोड़ अब कहां है हसीना

'जुम्मा चुम्मा दे दे' की किमी काटकर याद है? टार्जन गर्ल का इतना बदला लुक, बॉलीवुड छोड़ अब कहां है हसीना

 Published : May 31, 2026 06:00 am IST,  Updated : May 31, 2026 06:00 am IST

किमी काटकर ने 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई स्टार्स के साथ काम किया था, लेकिन अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बन चुकी हैं।

Kimi katkar- India TV Hindi
किमी काटकर Image Source : INSTAGRAM/@KISSATV2

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं किमी काटकर ने अपने एक्टिंग करियर को पीक पर अलविदा कह दिया था। अपनी बेहतरनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उन्हें हेमंत बिरजे के साथ फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' में अपने रोल के लिए टार्जन गर्ल का टाइटल मिला था। इस फिल्म की वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में थी। इसमें हेमंत और किमी के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसकी वजह से दोनों ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। 1980 और 1990 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस किमी काटकर का असली नाम नयनतारा काटकर है।

किमी काटकर का बदला लुक

किमी काटकर बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक रही हैं, जो अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। वह अपने बोल्ड फैशन, कर्ली बाल, एथलेटिक डांस मूव्स और खूबसूरत के लिए पसंद की जाती थीं। वह ऑन-स्क्रीन ग्लैमरस पर्सनैलिटी के लिए मशहूर थीं। आज उनका लुक काफी बदल चुका है। किमी काटकर अब 60 साल की हो गई हैं। कमाल की बात यहै है कि वह आज भी अमिताभ बच्‍चन की फिल्म 'हम' के हिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' के लिए याद की जाती हैं। किमी एक्ट्रेस मीना फर्नांडीज की बेटी हैं।

किमी काटकर एक्टिंग छोड़ कहां हैं?

किमी काटकर ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी ताकि वे अपनी शादी और परिवार पर ध्यान दे सकें। आज वह चकाचौंध से दूर शांति और सुकून से भरी जिंदगी जी रही हैं। 1992 में एडवरटाइजिंग फिल्ममेकर शांतनु शौरी से शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और हाउस वाइफ बन गईं। मां बनने के बाद उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए। किमी काटकर का एक बेटा है, जिसका नाम सिद्धांत।

इन स्टार्स संग किया काम

किमी काटकरक की जोड़ी ज्यादातर अनिल कपूर, गोविंदा और आदित्य पंचोली के साथ देखने को मिली, लेकिन उन्होंने उस जमाने के सीनियर स्टार्स जैसे धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर के साथ भी लीड रोल किए हैं। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म 'हमला' थी, जो 1992 में आई थी।

ये भी पढे़ं-

राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब 'रामायण' में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, एक्टर बोले- 'एक पे एक फ्री'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन