1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवि किशन-अमिताभ बच्चन को देख बोलते-बोलते भूल गए सबकुछ, फिर महानायक ने भोजपुरी स्टार संग क्या किया देखिए

रवि किशन-अमिताभ बच्चन को देख बोलते-बोलते भूल गए सबकुछ, फिर महानायक ने भोजपुरी स्टार संग क्या किया देखिए

 Published : Jul 15, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 06:42 pm IST

अनंत-राधिका की वेडिंग सेरेमनी से एक के बाद एक अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही है। इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रवि किशन बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं।

Ravi Kishan, Amitabh Bachchan- India TV Hindi
रवि किशन-अमिताभ बच्चन दिखे साथ Image Source : INSTAGRAM

12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की वेडिंग बेहद ही ग्रैंड लेवल पर हुई, जिसकी चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है।  इनकी शादी और शादी से जुड़े हर फंक्शन में सितारों से महफिल सजी दिखी। भले ही अब अनंत-राधिका की शादी खत्म हो गई है, लेकिन इससे जुड़ी इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इसी बीच इस वेडिंग से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन संग नजर आ रहे हैं। 

बिग बी को देख रवि किशन का हुआ ये हाल

अनंत-राधिका की शादी में रवि किशन अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने सदी के महानायक से मुलाकात की जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रवि किशन-बिग बी से मिलकर सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रवि किशन अमिताभ का हाथ थामे दिख रहे हैं और देखकर ऐसा लग रहा जैसे उनके औरा में कहीं खो गए हों। वहीं इस दौरान रवि किशन अमिताभ की तारीफें करते नहीं थक रहे थे। वहीं अमिताभ भी इस दौरान रवि किशन की 'लापता लेडीज़' की तारीफ करते दिखे, इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं क्या कहने जा रहा था, आप भूलवा ही दिए।इसके बाद अमिताभ बच्चन रवि किशन को गले लगा लेते हैं। फिर रवि किशन अपनी फैमिली की तरफ इशारा देते हुए बिग बी से कहते हैं कि कल्कि में उनकी एक्टिंग देखकर सबलोग पगलाए हुए थे। इसपर अमिताभ ने जवाब देते हुए कहा- कुछ नहीं, बहुत छोटा सा रोल रहा।

रवि किशन ने यूं लुटाया बिग बी पर प्यार

वहीं रवि किशन ने बिग बी के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए एक बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि 'मैं कल्कि में उनके किरदार की तारीफ कर रहा था और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी 'लापता लेडीज' के मेरे किरदार मनोहर की तारीफ कर रहे थे। ये बड़े कलाकार और बड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है, तभी ना वो सदी के महानायक हैं। उनका ये प्यार आशीर्वाद रूप में बना रहे।' अब रवि किशन का बिग बी के साथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो पर खूब प्यार लूटाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन