1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन सितारों के घर होली पर लगता है जमघट, रंगों की मस्ती में डूबे रहते हैं एक से बढ़कर एक एक्टर्स

इन सितारों के घर होली पर लगता है जमघट, रंगों की मस्ती में डूबे रहते हैं एक से बढ़कर एक एक्टर्स

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 22, 2024 06:15 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 06:27 am IST

होली पर देश भर में जश्न का माहौल रहता है। बॉलीवुड में भी होली पर ऐसा ही आलम देखने को मिलता है। सितारों के घर में ग्रैंड होली सेलिब्रेशन्स आयोजित किए जाते हैं। हर साल इन पार्टीज में बड़े-बड़े एक्टर्स रंगों में डूबे नजर आते हैं।

Holi parties of bollywood- India TV Hindi
बॉलीवुड की होली पार्टीज। Image Source : INSTAGRAM

होली को लेकर जैसे देशभर में जोश देखने को मिलता है ठीक वैसा ही उत्साह बॉलीवुड सितारों के बीच भी रहता है। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर गानों में इसकी झलक देखने को मिलती है। इतना ही नहीं सितारे बी-टाउन में होली के त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं और इस मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए ग्रैंड पार्टीज भी करते हैं। हर साल इन बॉलीवुड होली पार्टीज की चर्चाएं रहती हैं। इस साल भी होली पर ऐसी ही ग्रैंड पार्टीज का फैंस को इंतजार है, लेकिन इससे पहले हम कई यादगार होली पार्टीज की झलकियां आपके लिए लेकर आए हैं। इन होली पार्टीज में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक एक्टर्स शामिल होते और धूम मचाते रहे हैं। शाहरुख खान, आमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम आपको इन होली पार्टीज की तस्वीरों में देखने को मिलेंगे। 

आरके स्टूडियो की होली पार्टी

आरके स्टूडियो की होली पार्टी हमेशा से चर्चा में रही है। इस पार्टी में बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल होते रहे हैं। राज कपूर के जमाने से इस होली पार्टी का आयोजन होता रहा है। अमिताभ बच्चन के साथ ही बॉलीवुड के कई नामी चेहरे भी इस पार्टी में शामिल होते थे। 

Holi parties of bollywood
Image Source : Xकपूर खानदान की होली पार्टी में अमिताभ बच्चन।

अमिताभ बच्चन की होली पार्टी

अमिताभ बच्चन भी होली ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। उनके घर पर भी होली पार्टी का खूब आयोजन होता है। एक्टर की एक तस्वीर काफी वायरल है जिसमें वो जया बच्चन और एक छोटे बच्चे को पीठ पर लिए होली खेल रहे हैं। 

Holi parties of bollywood
Image Source : Xहोली पर परिवार के साथ धूम मचाते अमिताभ।

सुभाष घई की होली पार्टी

फिल्मेकर सुभाष घई भी होली पर भव्य आयोजन करते हैं। इसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे शामिल होते हैं। सालों पहले एक पार्टी में शाहरुख खान भी गौरी खान के साथ इस होली पार्टी में शामिल हुए थे। दोनों ने खूब धूम मचाई थी। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ करता है। दोनों ही पानी से भरे टब में डुबकियां लगाते और डांस करते नजर आते हैं। 

Holi parties of bollywood
Image Source : Xसुभाष घई की होली पार्टी में शाहरुख खान और गौरी खान।

एकता कपूर की होली पार्टी

एकता कपूर की होली पार्टी का भी लोगों को खूब इंतजार रहता है। ये होली पार्टी काफी ज्यादा ग्रैंड रहती है। इसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे शामिल होते हैं।  

Holi parties of bollywood
Image Source : Xएकत कपूर की होली पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के सितारे।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी

शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी हर साल होली पार्टी रखते हैं। दोनों खुद भी खूब मस्ती करते हैं। पिछले साल भी दोनों होली पर जश्न मनाते नजर आए थे।

Holi parties of bollywood
Image Source : Xशबाना आजमी और जावेद अख्तर होली पार्टी में डांस करते हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन