Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेज बारिश में शाहरुख खान की लाडली सुहाना संग दिखे अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, मामू अभिषेक की मिली कंपनी

तेज बारिश में शाहरुख खान की लाडली सुहाना संग दिखे अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, मामू अभिषेक की मिली कंपनी

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Jul 24, 2024 07:41 am IST, Updated : Jul 24, 2024 02:02 pm IST

देर रात सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी मौजूद दिखीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

Abhishek Bachchan, Suhana khan, agastya nanda- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा।

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने हाल में ही 'आर्चीज' से अपना ओटीटी डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा नजर आए थे। दोनों के बीच बचपन से दोस्ती है और लंबे वक्त से दोनों की डेटिंग रूमर्स भी चर्चा में है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है जब दोनों को एक साथ देर रात तेज बारिश के बीच स्पॉट किया गया। दोनों मुंबई की सड़कों पर कहीं अकेले घूमते नहीं दिखे बल्कि उनके साथ कई और लोग भी थे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों को एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है। 

वीडियो में साथ दिखे चार लोग

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक साथ एक बिल्डिंग से बाहर आते हैं। इसी दौरान उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी दिखते हैं। सभी कार में सवार होते हैं और अभिषेक गाड़ी ड्राइव करते हैं। तेज बारिश के बीच ही इन सभी को एक साथ स्पॉट किया गया। जहां अगस्त्य ब्लू डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सुहाना खान ने एक फ्लोरल स्ट्रिप शोल्डर ड्रेस कैरी की है। वहीं अभिषेक ब्लैक स्वेटशर्ट में नजर आए और नव्या नवेली डेनिम के साथ व्हाइट शर्ट पहने दिखीं।

यहां देखें पोस्ट

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के एक अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। अमिताभ बच्चन के नाती और शाहरुख खान की लाडली को अभिषेक के साथ देखने के बाद लोगों का कहना है कि अब तो इस रूमर्ड कपल को परिवार की भी मंजूरी मिल गई है। कई लोगों का कहना है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया हमेशा की तरह दो फाड़ में बंटा हुआ है। एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद कमेंट में लिखा, 'तो तुम लोग क्या बोलना चाहते हो कि दोनों कपल हैं इसलिए तो दिखा रहे हो इतना जूम करके इनका वीडियो।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'माजरा क्या है...सब समझ आ रहा है।' एक अन्य शख्स ने अभिषेक बच्चन पर कमेंट किया, 'बेटी और पत्नी को छोड़कर ये यहां घूम रहे हैं।'

अक्सर साथ दिखते हैं सुहाना और अगस्त्य

बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब अगस्त्य नंदा और सुहाना खान साथ दिखे हों। दोनों पहले भी कई बार एक साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। अगस्त्य के बर्थडे पर भी सुहाना ने मिडनाइट सेलिब्रेशन किया था। इतना ही नहीं सुहाना खान, नव्या नवेली की भी अच्छी दोस्त हैं और श्वेता बच्चन के साथ भी अच्छी बॉन्ड शेयर करती हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement