1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथों में हाथ, चेहरे पर मुस्कान, पेरिस ओलंपिक के बीच रोमांटिक अंदाज में छाए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

हाथों में हाथ, चेहरे पर मुस्कान, पेरिस ओलंपिक के बीच रोमांटिक अंदाज में छाए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 31, 2024 09:15 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 09:15 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने परिवार के साथ पेरिस में हैं और ओलंपिक 2024 के मजे ले रहे हैं। बीते दिन कपल को शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में स्पॉट किया गया। दोनों साथ में काफी क्यूट लगे। इनकी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।

Anant Ambani Radhika merchant- India TV Hindi
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट। Image Source : INSTAGRAM

धमाकेदार जश्न के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट ने शादी की। जुलाई के शुरुआती दिनों में पूरा परिवार शादी में व्यस्त रहा। इस शादी में पूरा अंबानी परिवार एकजुट नजर आया और सभी अनंत और राधिका के हर पर को स्पेशल बनाने में लगे नजर आए। अब शादी के कार्यक्रमों को खत्म कर के पूरा अंबानी परिवार पेरिस पहुंच गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता पूरा परिवार नजर आ रहा है। अब हाल में ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज दिखा है। दोनों ही परिवार के साथ ओलंपिक खेलों के मजे लेते दिखे हैं। 

अनंत अंबानी और राधिका का दिखा क्लासी अंदाज

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य हैं, इसी वजह से वो पूरे परिवार के साथ फ्रांस की राजधानी में मौजूद हैं। इसी बीच नवविवाहित कपल अनंत और राधिका को मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के साथ ओलंपिक में एक खेल में भाग लेते हुए देखा गया। वो दर्शकों के बीच बैठे नजर आए। इस दौरान दोनों एक दूजे में डूबे हुए थे। राधिका अनंत का सहारा लिए दिखीं। इसके बाद भी दोनों के साथ में वीडियो और तस्वीरें बाहर आए जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले सड़कों पर निकलते नजर आए। दोनों काफी खुश और एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। अनंत ने एक प्रिंटेड कैजुल शर्ट कैरी की थी, वहीं राधिका ने ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने गले में मंगलसूत्र भी कैरी किया था। कपल मॉर्डन लुक में काफी क्लासी लगा। 

यहां देखें वीडियो

लोगों को पसंद आ रहा है अनंत-राधिका का साथ

इससे पहले नीता अंबानी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी थी। इसके अलावा भी अंबानी परिवार सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आया था। बता दें, शादी समारोह खत्म होने के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जामनगर गए थे। तमाम व्यस्तताओं के बीच दोनों ने पेरिस ओलंपिक के लिए वक्त निकाला और मां नीता अंबानी को सपोर्ट करने के लिए पेरिस पहुंचे। अब पेरिस में दोनों छाए हुए हैं। शादी के बाद दोनों को इस तरह एक-दूजे में खोया देख फैंस भी काफी उत्साहित हैं और कपल को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन