1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ananya Panday और Shanaya Kapoor बचपन से हैं डांस पार्टनर, ये VIDEO देख आप भी कहेंगे- सो क्यूट

Ananya Panday और Shanaya Kapoor बचपन से हैं डांस पार्टनर, ये VIDEO देख आप भी कहेंगे- सो क्यूट

 Published : Nov 09, 2022 06:55 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 06:55 pm IST

Ananya Panday and Shanaya Kapoor: अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरों और वीडियो के साथ हम सभी को दोस्ती से परिचित कराती हैं। वे बचपन से एक दूसरे की जिगरी दोस्त हैं।

Ananya Panday and Shanaya Kapoor- India TV Hindi
अनन्या पांडे और शनाया कपूर Image Source : INSTAGRAM_ANANYAPANDAY

Ananya Panday and Shanaya Kapoor Video: अनन्या पांडे नई पीढ़ी की सबसे पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक साबित हो रही हैं। वह अब तक कुछ ही फिल्मों का वह हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने इन फिल्मो में कुछ ऐसा जादू किया है कि फैंस उनके दीवाने हैं। यह बात तो हम सभी जातने हैं कि अनन्या और उनके BFFs गैंग, सुहाना खान, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा हमेशा दोस्ती की मिसाल पेश करती हैं। मजेदार बात यह है कि इन सभी की मां अच्छी सखियां हैं। जल्द बाल दिवस 2022 (Children's Day 2022) आने वाला है। इसलिए आज हम आपके लिए इन दो ग्लैमरस गर्ल्स का क्यूट वीडियो लेकर आए हैं। 

बॉलीवुड के गाने में थिरकीं 

हमने इन स्टार किड्स को कई बार तस्वीरों और वीडियो में एक साथ चिल करते हुए देखा है, लेकिन आज बेबी शनाया और बेबी अनन्या का एक सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बचपन का वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों को शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर कल हो ना हो की 'इट्स द टाइम टू डिस्को' पर डांस करते देखा जा सकता है। देखिए ये वीडियो...

फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोड 

वीडियो में, हम अनन्या पांडे को ऑल-व्हाइट ड्रेस में देख सकते हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ते हुए उसने सफेद पैंट और सफेद हेयरबैंड के साथ एक सफेद टॉप पहना था। वहीं शनाया कपूर ऑरेंज स्कर्ट और लाइम ग्रीन टी में क्यूट लग रही हैं। आसपास लोग भीड़ जमा करके इन क्यूट बेबीज को देख सकते हैं। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में हम देख सकते हैं कि लोग सुपर क्यूट, क्यूटनेस ओवरलोडेड जैसे कमेंट कर रहे हैं।  

अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट

अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने साल  2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की। काम के मोर्चे पर, अनन्या अगली बार फिल्म 'खो गए हम' में दिखाई देंगी। इसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव उनके साथ हैं। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में दिखाई देंगी।

शनाया कपूर का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म में शनाया को लॉन्च करेंगे, जिसमें गुरफतेह पीरजादा भी होंगे, जो नेटफ्लिक्स की 'गिल्टी' के लिए जाने जाते हैं। इसका निर्देशन शशांक खेतान करेंगे, जो 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' के लिए जाने जाते हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल में आने वाले हैं ये 5 ट्विस्ट, विराट से हर दुख का बदला लेगी सई

Bigg Boss 16 में मचा घमासान, कप्तान अब्दु रोजिक ने मांगा अर्चना के लिए जहर

KBC 14: Amitabh Bachchan ने सुनाया बचपन का किस्सा, बताया- कैसे मिला 'बच्चन' सरनेम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन