1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16 में मचा घमासान, कप्तान अब्दु रोजिक ने मांगा अर्चना के लिए जहर

Bigg Boss 16 में मचा घमासान, कप्तान अब्दु रोजिक ने मांगा अर्चना के लिए जहर

 Written By: IANS Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Nov 09, 2022 04:10 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 04:13 pm IST

Bigg Boss 16: अर्चना ने कप्तान के रूप में अब्दु को सबसे कम स्कोर दिया, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। और दोनों के बीच लड़ाई शुरु हो जाती है।

Bigg Boss 16 - India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : INSTAGRAM_COLORSTV

नई दिल्ली: Bigg Boss 16 के घर में अब हर दिन और भी मजेदार होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स पूरी दम लगाकर घर में टिके रहने की कोशिश में हैं। इसी बीच कप्तार अब्दु रोजिक की कुछ लोगों के संग खट पट हो गई है। शो में अब रोजिक पर पक्षपाती कप्तान होने का आरोप भी लग रहा है।  

'बिग बॉस 16' के घर के सबसे प्यारे प्रतियोगी अब्दु रोजि़क को साथी हाउसमेट्स प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने पक्षपाती कप्तान का टैग दिया। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रतियोगियों से अब्दु की कप्तानी को रेट करने के लिए कहा गया। इस पर अब्दू की दोस्त निमृत कौर अहलूवालिया, टीना दत्ता, शिव ठाकरे और अब्दु के पसंदीदा ने उन्हें 10 में से 10 अंक दिया लेकिन प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने उन्हें पक्षपाती बताया और कहा कि अब्दु ने अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को कम काम दिया है।

उन्होंने कहा कि, निमृत केवल उनके कमरे की सफाई कर रही थी जबकि अन्य लोग घर के कई काम कर रहे थे। इस बार पर बवाल शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अब्दु रोजिक ने बिग बॉस से अर्चना के लिए जहर ही मांग डाला। 

बाद में, अर्चना ने कप्तान के रूप में अब्दु को सबसे कम स्कोर दिया, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। और दोनों के बीच लड़ाई शुरु हो जाती हैं, जहां एक तरफ अर्चना अपनी बात रखती है और दूसरी तरफ अब्दू अपनी बात कहते हैं।

KBC 14: Amitabh Bachchan ने सुनाया बचपन का किस्सा, बताया- कैसे मिला 'बच्चन' सरनेम

Shalin Bhanot और सुम्बुल की बीच होगी जबरदस्त लड़ाई, टीना घर वालों की करेंगी शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन