1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim Box Office Collection Day 4: फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है सलमान खान का जादू, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Antim Box Office Collection Day 4: फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है सलमान खान का जादू, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 Published : Nov 30, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 11:24 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' को लेकर दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है। इस फिल्म में सलमान खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

Antim Box- India TV Hindi
Antim Box Office Collection Day 4: कायम है सलमान खान का जलवा, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Highlights

  • अंतिम हर गुजरते दिन के साथ अच्छी कलेक्शन की ओर बढ़ता जा रहा है।
  • वीक डे होने के बावजूद सलमान खान की फिल्म ने सोमवार को बेहतर कलेक्शन किया है।

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', 26 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद, फिल्म वीक-डे पर काफी अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही। महेश मांजरेकर की तरफ से डायरेक्ट की गई फिल्म ने सोमवार को 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म अब तक का टोटल कलेक्शन लगभग 21.85 करोड़ रुपये हो गया है। 

पहले दिन का कलेक्शन लगभग 5.03 दर्ज किया गया जबकि दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 6.03 की कमाई की। पहले वीकेंड के बाद, रविवार को फिल्म ने लगभग 7.55 करोड़ की कमाई के बाद कुल अब तक 18.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। सोमवार को 3.24 करोड़ का कलेक्शन करते हुए यह फिल्म अब तक 21.85 करोड़ रुपए कमाई करने में सफल रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने लेटेस्ट ट्वीट में वीकेंड के दौरान फिल्म के अच्छे कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, "अंतिम हर गुजरते दिन के साथ अच्छी कलेक्शन की ओर बढ़ता जा रहा है... दूसरे और तीसरे दिन में फिल्म ने बेहतर कमाई की है।"

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ 26 नवंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

'अंतिम' फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह फिल्म दो बेहद मजबूत पुरुषों की कहानी है, जिनके जीवन के सिद्धांत एक-दूसरे से बिलकुल उलट हैं, एक पुलिस वाला है और दूसरा गैंगस्टर। पुलिस वाले की भूमिका में सलमान और गैंगस्टर की भूमिका में आयुष शर्मा हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन