माइकल जैक्सन दुनिया के उन चंद कलाकारों में से रहे हैं जिन्हें हर देश से प्यार मिला है। माइकल भले ही इस दुनिया में अब नहीं हैं लेकिन उनकी यादें और यहां किया गया काम आज भी लोगों को प्रेरित करता रहता है। आज माइकल जैक्सन की बायोपिक रिलीज हो रही है और इसे एंटोइन फुक्वा ने डायरेक्ट किया है। इस बायोपिक में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल प्ले किया है। इस बायोपिक को लेकर अनुपम खेर ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही अनुपम ने माइकल जैक्सन के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया है।
माइलक के साथ मुलाकात को किया याद
अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक कैप्शन भी लिखा है। अनुपम ने लिखा, 'प्रिय माइकल जैक्सन, यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं है... यह एक ऐसा एहसास है जो समय में जम गया है। मुझे आज भी मुंबई में आपका हाथ मिलाने का वो पल याद है। उस एक पल के लिए, मेरे अंदर का फैन पूरी तरह से जाग उठा था। यह अवास्तविक था, लगभग अविश्वसनीय, मानो किसी जादू को छू लिया हो।' जैक्सन की विरासत की प्रशंसा करते हुए, खेर ने उन्हें एक कलाकार से कहीं अधिक बताय। साथ ही उन्हें एक अनुभव और अद्वितीय घटना बताते हुए कहा कि दुनिया को शायद उनके जैसा कोई दोबारा देखने को न मिले। खेर ने लिखा, 'आप सिर्फ एक कलाकार नहीं थे। आप एक अनुभव थे। एक ऐसी घटना जिसे दुनिया शायद दोबारा कभी न देख पाए। अगले हजार वर्षों तक सचमुच आपके जैसा कोई नहीं होगा। कोई नहीं।' गायक के वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करते हुए, खेर ने कहा कि लोग भाग्यशाली हैं कि वे जैक्सन के युग में रहे और उनकी कला, मासूमियत और प्रतिभा के माध्यम से लाखों लोगों को प्रभावित करने का श्रेय उन्हें दिया। अभिनेता ने दिवंगत गायक की विरासत के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा, 'हम धन्य हैं, अत्यंत धन्य हैं कि आप इस धरती पर चले और अपनी कला, अपनी मासूमियत और अपनी प्रतिभा से लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आप थे, और हमेशा रहेंगे, दुनिया का आठवां अजूबा।'
IMDB पर मिली 7.6 रेटिंग
माइकल नाम की ये बायोग्राफी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अमेरिका में इसे मुख्य तौर पर देखा गया है। साथ ही फिल्म को देखने के बाद लोगों ने अपना रिव्यू भी दिया है। आईएमडीबी पर लोगों ने इसे 7.6 की रेटिंग दी है। जो काफी शानदार है। फिल्म की कहानी माइकल की जिंदगी पर बनी है जिसमें उनके भतीजे ने ही लीड रोल निभाया है। फिल्म को लेकर लोगों में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कमाई के मामले में सफल हो पाती है या नहीं।
'क्या दूधिया बदन है', अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया पर किए कमेंट का खोला राज, खूब पड़ी थी गालियां