1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अनुपम खेर की रील का सोशल मीडिया पर गदर, बोमन ईरानी-रणवीर शौरी ने दिया साथ, देखकर बोले फैन- 'ट्रेंड विनर्स'

अब अनुपम खेर की रील का सोशल मीडिया पर गदर, बोमन ईरानी-रणवीर शौरी ने दिया साथ, देखकर बोले फैन- 'ट्रेंड विनर्स'

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Aug 04, 2026 06:43 am IST,  Updated : Aug 04, 2026 06:43 am IST

अनुपम खेर भी अब रील ट्रेंड्स में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसे अब तक 6.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अनुपम खेर की इस रील को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

anupamp kher- India TV Hindi
अनुपम खेर ने बनाया रील। Image Source : INSTAGRAM/@ANUPAMPKHER

कोरोना काल के दौरान मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख ने 'मेरे महबूब कयामत होगी' पर एक रील बनाई थी, जो उन दिनों खूब चर्चा में रही। ये रील इतनी वायरल हुई कि देखते ही देखते मिस्टर फैजू स्टार बन गए। कोरोना के दौरान इस म्यूजिक पर कई लोगों ने रील बनाई और अब पिछले दिनों ये रील तब फिर चर्चा में आ गई, जब सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कुछ इंफ्लूएंसर्स ने फिर इस पर रील बनाई और ये वायरल हो गया। अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भी इस वायरल ट्रेंड में हिस्सा लेकर फैंस का दिन बना दिया है।

वायरल हुआ अनुपम खेर का वीडियो

अनुपम खेर ने ट्रेंड फॉलो करते हुए अपने 'खोसला का घोसला 2' के को-स्टार्स बोमन ईरानी, प्रवीण डबास और रणवीर शौरी के साथ 'मेरे महबूब कयामत होगी' पर रील बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। जैसे ही अनुपम खेर ने ये रील शेयर किया, कुछ ही घंटों में ये वायरल हो गई। रील में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, प्रवीण डबास और रणवीर शौरी को इस वायरल ट्रेंड पर ठीक वैसे ही एक्ट करते देखा जा सकता है, जैसे मिस्टर फैजू ने अपने दोस्तों के साथ किया था। जैसे ही दिग्गज अभिनेता ने ये वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर और फिल्मी दुनिया के सितारे इस पर प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाए।

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

इस वायरल वीडियो को X पर रीपोस्ट करते हुए रणवीर शौरी ने लिखा- 'हमें 100 मिलियन प्लस व्यूज दिलाने के लिए अनुपम खेर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।' वहीं ताहिरा कश्यप ने हंसने वाली इमोजी के साथ वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कमेंट करते हुए अनुपम खेर और अन्य कलाकारों को इस ट्रेंड का विनर बताया तो किसी ने इसे कूलेस्ट रील बताया है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं ये बता नहीं सकती कि अब तक मैं कितने बार ये रील देख चुकी हूं।' एक अन्य ने लिखा- 'कोई भी सिंक में नहीं है।' बता दें, अब तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्में

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह 'खोसला का घोसला 2' के अलावा 'श्री रामभूमि' में भी नजर आएंगे। 'श्री रामभूमि' में वह अशोक सिंघल का किरदार निभाने वाले हैं। पिछले दिनों ही अनुपम खेर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था और इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया था। अपना लुक शेयर करते हुए उन्होंने अशोक सिंघल को एक ऐसा व्यक्तित्व बताया जो श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ खड़े रहे।

ये भी पढ़ेंः सतीश कौशिक की बेटी का कन्यादान करना चाहते हैं अनुपम खेर, वंशिका के बर्थडे पर जताई इच्छा, शेयर किया भावुक नोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन