1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ही स्कूल में पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी, यूनिफार्म में धोनी और विराट की पत्नी को देख पहचान नहीं पाएंगे आप

एक ही स्कूल में पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी, यूनिफार्म में धोनी और विराट की पत्नी को देख पहचान नहीं पाएंगे आप

 Published : May 11, 2024 02:38 pm IST,  Updated : May 11, 2024 02:38 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की बचपन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। एक तस्वीर में अनुष्का और साक्षी स्कूल यूनिफार्म में नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों को पहचानना मुश्किल हो रहा है।

Anushka Sharma, Sakshi Dhoni- India TV Hindi
बचपन की दोस्त हैं अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी Image Source : X

बाॅलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो बचपन की दोस्त है। इस लिस्ट में शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर समेत कई एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी और विराट कोहली की पत्नियां साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा भी बचपन की दोस्त हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन की सहेली हैं और दोनों एक ही स्कूल में भी पढ़ चुकी है। यकीन नहीं होता तो नीचे दिए गए तस्वीरों में इसका सबूत आप खुद ही देख लिजिए।

बचपन की दोस्त हैं अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी

सोशल मीडिया पर इस वक्त अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रही हैं। पहली फोटो दोनों की यंग डेज की है, जिसमें दोनों को दोस्तो के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर दोनों के बचपन की है, जिसमें दोनों कॉस्ट्यूम कॉम्पिटिशन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो स्कूल ग्रुप की है, जिसमें अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी का पहचानना मुश्किल है। वहीं आखिरी फोटो में अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी को दोस्तो के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का शर्मा ब्लैक जींस और ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रही हैं तो वहीं साक्षी धोनी ब्लैक लेदर जैकेट के साथ फ्लोरल सकर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी की ये पुरानी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

 स्कूल में पढ़ चुकी हैं साथ

बता दें अनुष्का और साक्षी ने बचपन में साथ में स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों ने कुछ सालों तक असम के एक छोटे से टाउन मार्घेरिटा साथ में पढ़ाई की है। वहीं अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ जब 'हैरी मेट सेजल' के दौरान भी अपनी बचपन की तस्वीर दिखाते हुए बताया था कि साक्षी धोनी उनकी बचपन की दोस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन