1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा दोबारा बनीं मां, विराट कोहली के घर में फिर गूंजी किलकारी

अनुष्का शर्मा दोबारा बनीं मां, विराट कोहली के घर में फिर गूंजी किलकारी

 Published : Feb 20, 2024 09:06 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 09:58 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने खुद फैंस को ये खुशखबरी दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल ने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

anushka sharma and virat kohli welcomed their second child a baby boy- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा दोबारा बनीं मां Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। कपल दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। 20 फरवरी 2024, मंगलवार को अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुद अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी एक क्यूट से पोस्ट के जरिए शेयर की है। सोशल मीडिया पर फैंस विराट-अनुष्का को बधाईयां दे रहे हैं। लोगों के बीच कई दिनों से अनुष्का शर्मा की प्रेग्‍नेंसी की खबर चर्चा में बनी हुई थी।

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अनुष्का-विराट ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे यानी बेटे Akaay का वेलकम किया है। साथ ही दोनों ने सभी से उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का अनुरोध किया है। आगे कपल ने सभी से उनके आशीर्वाद बनाए रखाने को भी कहा है। वामिका के छोटे भाई अकाय के जन्म के बाद कपल का यह पहला पोस्ट वायरल हो रहा है।

यहां देखें पोस्ट-

अनुष्का-विराट दूसरी बार बने पेरेंट्स

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2017 में शादी के बंधन में बंधे। स्टार कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का तीसरा जन्मदिन मनाया। बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच में अनुष्का-विराट को चियर करती नजर आई थीं। इस मैच के दौरान एक्ट्रेस को लूज व्हाइट ड्रेस कैरी किए देखा गया था, जिसमें लोगों को एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ था। कई बार एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया, लेकिन अब जाकर कपल ने अपने दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की है।

विराट-अनुष्का के बेटे अकाय को मिल रही दुआएं

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के बेटे अकाय को लोग सोशल मीडिया पर खूब दुआएं और कपल को बधाई दे रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह संग कई सेलेब्स ने भी विराट-अनुष्का को शुभकामनाएं दी हैं। बेटी वामिका के बाद अब बेटे अकाय के जन्म के बाद लोगों से उनकी प्राइवसी का सम्मान करने का भी आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें:

खान ब्रदर्स ने रिक्रिएट किया इस फिल्म का सीन, देख आएगी सलमान-अरबाज की याद

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी की हल्दी सेरेमनी तस्वीरें आई सामने, स्वैग में दिखा कपल का परिवार

मन्नारा चोपड़ा को तहलका भाई ने दिया ये बेशकीमती गिफ्ट, कीमत जान नहीं होगा विश्वास

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन