1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anushka Sharma: 'कला' में अनुष्का शर्मा का दिखा रेट्रो लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

Anushka Sharma: 'कला' में अनुष्का शर्मा का दिखा रेट्रो लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

 Published : Dec 04, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 05:07 pm IST

Anushka Sharma: तृप्ति डिमरी और बाबिल खान की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'कला' इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अनुष्का ने चार चांद लगा दिया।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : ANUSHKA SHARMA

Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से स्क्रीन से दूर थीं, लेकिन 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद Anushka Sharma बड़े पर्दे पर दिखीं। अनुष्का शर्मा का नया लुक देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। फैंस को अनुष्का का नया लुक काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। वहीं, फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस सबके बीच फिल्म में अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान हो गए। एक्ट्रेस लगभग चार साल बाद स्क्रीन पर नजर आईं, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था और उसके बाद वेब सीरीज 'पाताल लोक' में देखा गया था। अब चार साल के बाद एक्ट्रेस को 'चकदा एक्सप्रेस' में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में 'कला' में उनके लुक को देखकर कई लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ये रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस लुक को देखकर फैंस खुद को अनुष्का की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। 

'कला' में अनुष्का शर्मा ने 'घोड़े पे सवार' गाने में कैमियो किया है। इस गाने में एक्ट्रेस रेट्रो लुक में नजर आई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस गाने में अनुष्का चांद पर बैठकर ये गाना गुनगुनाती हैं। एक्ट्रेस को चार साल बाद स्क्रीन पर वापस देखकर फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अनगिनत रिस्पांस आ रहे हैं।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इस क्लिपिंग में अनुष्का की अदाएं देखकर मानो उनके फैंस का दिन ही बन गया। फैंस अनुष्का की एक्टिंग को काफी मिस कर रहे थे। Qala में अनुष्का शर्मा के कैमियो रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। अनुष्का को इस पीढ़ी की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक कहा गया। फिल्म की बात करें तो इसमें तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी, बाबिल खान, अमित सियाल, गिरिजा ओक, वरुण ग्रोवर सहित कई सितारे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

Pushpa 2: Allu Arjun और Rashmika Mandanna की 'पुष्पा 2' भारत के साथ इस देश में भी होगी रिलीज

Box Office Collection: 16वें दिन भी 'दृश्यम 2' ने मचाया धमाल, 'भेड़िया' का नहीं चला जादू

Mia Khalifa बनीं Akshara Singh, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन