1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2: Allu Arjun और Rashmika Mandanna की 'पुष्पा 2' भारत के साथ इस देश में भी होगी रिलीज

Pushpa 2: Allu Arjun और Rashmika Mandanna की 'पुष्पा 2' भारत के साथ इस देश में भी होगी रिलीज

 Published : Dec 04, 2022 02:15 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 02:15 pm IST

Pushpa 2: एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों रूस में अपनी फिल्म पुष्पा का प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म का पार्ट-2 भारत के अलावा रूस में भी रिलीज होगा। पुष्पा के पहले पार्ट ने पूरी दुनियाभर में 373 करोड़ की कमाई की थी।

twitter- India TV Hindi
Pushpa 2 Image Source : TWITTER

Pushpa 2: पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाला मचाया था। इस फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक के लोग फैंन हुए थे। लोग इस फिल्म के गाने पर बहुत से वीडियो भी बनाते थे। वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि इसका दूसरा पार्ट (Pushpa The Rule) भारत के साथ-साथ एक और देश में रिलीज होगा और वो देश है रूस।

Mia Khalifa बनीं Akshara Singh, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज की रशिया रिलीज ने फिल्म एक और नया उदाहरण पेश किया है। जब टीम फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा कर रही थी, तो आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को हाल ही में रूसी प्रशंसकों को उनकी भाषा में संबोधित करते हुए देखा गया, जिसने निश्चित रूप से उन सभी को प्रभावित किया हैं। जहां पुष्पराज के स्वैग ने रिलीज होने के बाद से ही भारत में हंगामा मचा रखा था, वहीं अब रूस में भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला है।  फिल्म की पूरी टीम कई जगहों पर इसका प्रचार करते दिखाई दी। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को अपने पुष्पराज स्वैग में रूसी प्रशंसकों को रूसी रस्की याज़िक में संबोधित करते देखा गया, जो उनकी भाषा है और जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और हूटिंग की। 

Box Office Collection: 16वें दिन भी 'दृश्यम 2' ने मचाया धमाल, 'भेड़िया' का नहीं चला जादू

पुष्पा: द राइज (पुष्पा पार्ट वन)1 दिसंबर को मास्को में और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में रिलीज हुई थी। फिल्म का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में होगा। यह फिल्म 8 दिसंबर को रशिया में रिलीज होगी। जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं फैन्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 की प्री पोडक्शन (Pre Production) का काम भी जोरों पर है। बहुत जल्द ही लोगों को सिल्वर स्क्रीन पर 'पुष्पा 2' का जलवा दिखाने को मिलेगा। 'पुष्पा 2' के लिए  फैंस के साथ-साथ अल्लू अर्जुन भी काफी एक्साइटेड हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन