1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 साल की हुईं वामिका, Anushka Sharma ने बेटी के बर्थडे पर लिखा खास मैसेज, मदरहुड पर कही खूबसूरत बात

5 साल की हुईं वामिका, Anushka Sharma ने बेटी के बर्थडे पर लिखा खास मैसेज, मदरहुड पर कही खूबसूरत बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 12, 2026 07:24 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 07:24 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 5 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के बर्थडे में एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे मदरहुड ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया है।

anushka sharma- India TV Hindi
5 साल की हुईं अनुष्का-विराट की बेटी वामिका Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHARMA

अनुष्का शर्मा पिछले 7 सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। खासतौर पर बच्चों वामिका और बेटे अकाय के जन्म के बाद से वह अपना पूरा समय अपने बच्चों को दे रही हैं और लाइमलाइट से भी दूरी बना चुकी हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ ज्यादातर समय लंदन में बिता रही हैं। लेकिन, सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी की झलक जरूर साझा करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी लाडली वामिका का 5वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का 5वां बर्थडे था, जिस पर एक्ट्रेस ने एक बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।

अनुष्का शर्मा ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट

अनुष्का शर्म ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक महिला गोद में अपने बच्चे को और दूसरे हाथ से अन्य चीजें मैनेज करती दिख रही है। इस तस्वीर पर लिखा है- 'मदरहुड को खुद को बदलने दो।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए  अभिनेत्री ने लिखा- 'और मैं उस समय में अब वापस नहीं जाना चाहती, जब मैं तुम्हें नहीं जानती थी मेरी बच्ची। 11 जनवरी 2021।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने दो हार्ट इमोजी भी बनाए हैं।

11 जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था

अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की और फैंस को गुड न्यूज दी थी। बेटी वामिका जन्म के चार साल बाद अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया। उन्होंने 15 फरवरी 2024 को अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया, जो इस साल दो साल के हो जाएंगे।

Anushka Sharma
Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHARMAअनुष्का शर्मा का पोस्ट।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा 7 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेत्री आखिरी बार दिसंबर 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद वह तृप्ति डिमरी अभिनीत 'कला' के एक गाने में दिखाई दी थीं, जो 2022 में आई थी। अब फैंस उनकी 'चकदा एक्सप्रेस' के इंतजार में हैं, जिसका ऐलान 7 साल पहले ही हो गया था। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक ये रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म में अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः महादेव की भक्ति में लीन हुईं अनन्या पांडे, माथे पर चंदन लगाए शिव के दरबार में टेका माथा, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

1 करोड़ का स्टोव और लाखों का मार्बल, अहान पांडे की बहन को नए घर के लिए चाहिए इतनी एक्सपेंसिव चीजें, पति भी हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन