1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंदन की सड़कों पर Anushka Sharma को चढ़ा मॉडलिंग का फितूर, Virat Kohli को बनाया फोटोग्राफर

लंदन की सड़कों पर Anushka Sharma को चढ़ा मॉडलिंग का फितूर, Virat Kohli को बनाया फोटोग्राफर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 10, 2023 06:26 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 06:26 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि विराट कोहली फैमिली मैन है और पत्नी-बेटी को बहुत प्यार करते हैं।

Anushka Sharma, virat kohli - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। बॉलीवुड के इस हसीन कपल पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेबी गर्ल के साथ विदेश यात्रा पर जाते रहते हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल में ही अपनी लंदन यात्रा का एक वीडियो साझा किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को एक कैंडिड रील दिखाई है, जिसमें विराट और उनकी बेटी वामिका लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं।

एक्ट्रेस का दिखा कूल अवतार

अनुष्का डेनिम जैकेट और मैचिंग पैंट के साथ टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को शानदार सनग्लासेस, खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया था। वह एक बड़ा फ्लोरल बैग कैरी किए नजर आईं और उनके हाथ में कॉफी का कप दिखा। वहीं, विराट को बेज कार्गो पैंट, ब्लैक जैकेट और ब्राउन कैप पहने देखा जा सकता है। वह वामिका को घूमा रहे हैं। 

विराट बने अनुष्का के फोटोग्राफर
वीडियो में विराट को अनुष्का का फोटोग्राफर बनते भी देखा जा सकता है। वह अनुष्का की फोटो क्लिक कर रहे हैं। वे लंदन मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में अनुष्का अपने कॉफी कप को कूड़ेदान में डालती हैं। एक्ट्रेस ने रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेजर मिसिंग- लंदन शहर और कॉफी वाली सैर। नोट- वह कॉफी काफी देर तक मेरे पास रही।' उन्होंने कैप्शन में दिल वाला इमोजी का भी इस्तेमाल किया। 

फैंस ने किए ऐसे कमेंट
रील को 3.9 मिलियन बार देखा जा चुका है। फैंस ने विरुष्का पर अपना प्यार बरसाया है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'वह महिला जिसने हमारे किंग को बदल दिया।' वीडियो में विराट को अनुष्का की फोटो क्लिक करते हुए देख एक यूजर ने कमेंट किया, 'अब तक का सबसे महंगा और पॉपुलर कैमरामैन।' अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। उनकी बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।

ये भी पढ़ें: 'गदर 2' की सकीना का कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार, लटके-झटके देख फैंस हुए क्रेजी!

दीपिका कक्कड़ ने दिखाई बेटे की झलक, 19 दिन बाद अस्पताल से पहुंचीं घर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन