1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Dipika Kakar ने दिखाई बेटे की झलक, 19 दिन बाद अस्पताल से पहुंचीं घर

Dipika Kakar ने दिखाई बेटे की झलक, 19 दिन बाद अस्पताल से पहुंचीं घर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 10, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 11:42 pm IST

दीपिका कक्कड़ आज अस्पताल से घर पहुंच गईं। पति शोएब और बेटे के साथ उनका वीडियो सामने आया है। पहली बार एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ नजर आईं। दीपिका और शोएब 19 जून को प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं।

Dipika kakkar, shoaib ibrahim - India TV Hindi
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बेटे के साथ। Image Source : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद से ही अस्पताल में थी। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से वो अस्पताल में ही थीं। आज ही वो बेबी के साथ अस्पताल से डिस्चार्च हुईं और अपने घर पहुंचीं। 

घर पहुंचीं दीपिका

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ बेबी के साथ अस्पताल से निकले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेबी को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही उसे अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। बीते दिन ही शोएब ने बेबी की हेल्थ अपडेट दी थी कि बेबी की हालत में अब काफी सुधार है और वो एनआईसीयू से बाहर आ गया है। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों और फैंस को शुक्रिया अदा किया था। 

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी
एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। फैंस को अब बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। 

एक्ट्रेस बनीं बेबी बॉय की मम्मी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है। साथ ही बताया कि वो खतरे से बाहर है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी, जिस पर अब उन्होंने एक नया अपडेट साझा किया, जिसके बाद फैंस अब राहत की सांस ले सकेंगे।

लोगों ने किया था ट्रोल
बता दें, शोएब और दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी की हर अपडेट सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से शेयर करते थे। बीच में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें सामने आई थीं। लोगों ने दावा किया था कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी फेक है। जिस पर दीपिका और उनके पति ने लोगों को जमकर फटकार लगाई थी। वहीं दीपिका कक्कड़ ने पहले हुए उनके मिसकैरेज पर भी खुलकर बात की थी और बताया था कि उनके लिए वो कितना दुखद था। हाल में ही एक्ट्रेस की ननद का भी मिसकैरेज हुआ था।

ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' को लेकर काव्या ने दिया बड़ा अपडेट, इस शख्स की हो रही शो में वापसी!

Bigg Boss OTT: साइरस-मनीषा रानी का डांस देख सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी, Viral Video देख हो जाएंगे लोटपोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन