1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली फिर बनेंगे पापा? लूज ड्रेस में बेबी बंप छिपाते दिखीं अनुष्का शर्मा

विराट कोहली फिर बनेंगे पापा? लूज ड्रेस में बेबी बंप छिपाते दिखीं अनुष्का शर्मा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 10, 2023 07:02 am IST,  Updated : Nov 10, 2023 11:19 am IST

अनुष्का शर्मा को हाल में ही पति विराट कोहली संग स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही एक बार फिर अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया। सामने आए वीडियो में अनुष्का अपना बेबी बंप लूज ड्रेस में छिपाती नजर आई हैं।

Anushka sharma, virat kohli- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड हीरोइन और क्रिकेटर की सबसे हसीन जोड़ियों का जब भी नाम लिया जाता है तो सबकी जुबान पर एक ही नाम होता है, विरुष्का यानी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस ग्लैमरस कपल पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। ये कपल भी लोगों की नजरों में बना रहने का कोई मौका नहीं छोड़ता। अब एक बार फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक फिर लोगों के बीच अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

होटल के बाहर स्पॉट हुअ अनुष्का-विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बेंगलुरु में स्पॉट किया गया। दोनों होटल के बाहर नजर आए। सामने आए वीडियो में अनुष्का ने ब्लैक कलर की शॉर्ट लूज ड्रेस कैरी की थी। वो अपनी इस लूज ड्रेस में बेबी बंब छिपाने की कोशिश करती नजर आ रही थीं। हाथों में हाथ डाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली चलते दिख रहे हैं। विराट ने ग्रे टी-शर्ट और बेज पैंट कैरी की है। इतना ही नहीं विराट का हाथ थामे दिख रहीं अनुष्का ने पहले अपने पेट पर हाथ रखा और फिर कमर पर हाथ रख के सहारा दिया है। इसे देखते ही फैंस कह रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। 

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स 

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। लोगों को लग रहा है कि अब जल्द ही कपल के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। लोगों का मानना है कि इस बार विराट के घर डबल खुशी आएगी। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, '100 प्रतिशत प्रग्नेंट है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पक्की खबर है।' वहीं एक ने थोड़ी नाराजगी भी जाहिर की और लिखा, 'क्यों इस खबर को छिपा रहे हैं...अब कब बताएंगे।' वहीं एक शख्स ने तो साफ लिख दिया, 'विराट-अनुष्का जल्द ही दोबारा पापा-मम्मी बनने वाला हैं।'

यहां देखें वीडियो

कई दिनों से चल रही अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी की बात

बता दें, कई दिनों से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कई बार एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया, लेकिन कपल ने आज तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच में भी विराट को चियर करती अनुष्का नजर आई थीं। इस मैच में भी उन्होंने लूज व्हाइट ड्रेस कैरी की थी, जिसमें लोगों को एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ गया था। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने ऐसी ही लूज ड्रेस कैरी की थी और इसके बाद से ही प्रेग्नेंसी रूमर्स को और हवा मिल गई। 

ये भी पढ़ें: 29 साल की एक्ट्रेस की हुई मौत, चार बार पड़ा दिल का दौरा

मोहम्मद शमी को प्रपोज करने के बाद पायल घोष का नया पोस्ट वायरल, बोलीं- 'दिल डूबा तेरे...'

सारा तेंदुलकर जल्द बनेंगी शुभमन गिल की दुल्हन? इस विदेशी क्रिकेटर ने ये क्या कह दिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन