1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good News! खान परिवार में गूंजी किलकारी, पापा बने अरबाज खान, पत्नी शुरा खान ने बेटी को दिया जन्म

Good News! खान परिवार में गूंजी किलकारी, पापा बने अरबाज खान, पत्नी शुरा खान ने बेटी को दिया जन्म

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 05, 2025 08:17 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 08:17 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर अरबाज खान पापा बन गए हैं। अरबाज खान की पत्नी शुरा ने आज यानी 5 अक्टूबर को नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे पूरे खान परिवार में जश्न का माहौल है।

Arbaaz Khan, Sshura Khan- India TV Hindi
शुरा खान, अरबाज खान बने मम्मी-पापा Image Source : INSTAGRAM/@SSHURAKHAN

सुपरस्टार सलमान खान के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सलमान खान के भाई और फिल्ममेकर अरबाज खान पापा बन गए हैं। अरबाज खान की पत्नी शुरा खान ने आज ही एक बेटी को जन्म दिया, जिससे पूरे खान परिवार में जश्न का माहौल है। शुरा खान को 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद आज यानी 5 अक्टूबर को उनके मां बनने की खुशखबरी सामने आई है। इस गुड न्यूज के बाद से ही कपल को सोशल मीडिया यूजर बधाई दे रहे हैं।

शुरा और अरबाज खान बने मम्मी-पापा

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने भी एक पोस्ट के जरिए बताया कि शुरा खान मम्मी और अरबाज खान पापा बन गए हैं। इस पोस्ट में लिखा है- 'अरबाज़ खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर, 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बच्ची का स्वागत किया है। और पूरा खान परिवार इस नन्ही परी से बेहद खुश है।'

शुरा का बेबी शावर

हाल ही में खान फैमिली ने शुरा के लिए बेबी शावर रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। सलमान खान भी भाई की खुशी में शामिल होने को पहुंचे। इस दौरान शुरा और अरबाज खान येलो कलर में ट्विनिंग करते दिखे। वहीं 4 अक्टूबर को कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें अरबाज और शुरा को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में एंटर करते देखा गया। इसके कुछ घंटों बाद लगातार फैमिली मेंबर्स का आना-जाना शुरू हो गया और अब खबर है कि शुरा खान मम्मी और अरबाज खान पापा बन गए हैं।

अरबाज खान और शुरा खान की शादी

बता दें, अरबाज खान और शुरा खान 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए अपनी खुशी साझा की। अब शादी को दो साल होने वाले हैं और कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत भी कर लिया है।

अरबाज के बेटे अरहान भी पहुंचे अस्पताल

शुरा के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद अस्पताल के कई वीडियो सामने आए, जिनमें लगातार खान फैमिली के सदस्य आते-जाते नजर आए। अरबाज खान के बेटे अरहान को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। इससे पहले अरहान, शुरा के बेबी शावर में भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पैप्स को पोज भी दिए।

ये भी पढ़ेंः

15 की उम्र में अकेला मुंबई पहुंचा 10वीं पास लड़का, आलिया-शाहरुख संग की फिल्म, साइड रोल कर-कर के बन गया स्टार

'क्या होगा आगे जा कर...' कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर नर्वस है कौशल परिवार, देवर सनी ने बताया घरवालों का हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन