बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। गायकी की दुनिया में फलक चूमता मुकाम हासिल करने वाले अरिजीत सिंह भले ही सुपरस्टार हैं, लेकिन अपनी सादगी के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी ये सिंगर आज भी पश्चिम बंगाल में अपने गांव में पैत्रिक मकान में रहते हैं। बीते दिनों अपने संन्यास की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में थे। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं, अरिजीत सिंह के करियर और जिंदगी की कहानी।
रियलिटी शो से मिला रिजेक्शन
अरिजीत सिंह का जन्म आज ही के दिन 1987 में पश्चिम बंगाल के जिले मुर्शिदाबाद में पड़ने वाले कस्बे जियागंज में हुआ था। बचपन से ही संगीत के लिए दीवानगी थी और सिंगर बनने का ख्वाब देखते थे। अरिजीत ने स्कूलिंग पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया और रियलिटी शो में हिस्सेदारी ली। यहां अरिजीत ने अपनी आवाज से कमाल किया और लोगों का दिल जीता। हालांकि, रियलिटी शो जीत नहीं पाए और बाहर हो गए। इसके बाद अरिजीत लगातार संघर्ष करते रहे और कुछ गाने भी गाए। इसके बाद आया साल 2013, जब उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' के लिए गाना गाकर कमाल कर दिया और लोगों के चहेते बन गए। इसके बाद से अरिजीत को बॉलीवुड का स्टार सिंगर माना जाने लगा और उन्होंने कई हिट गाने गाए। इतना ही नहीं अब तक अरिजीत ने 274 से ज्यादा फिल्मों में कमाल किया है। अरिजीत के दर्जनों गाने लोगों के दिलों में बसे हैं।
करियर के पीक पर लिया संन्यास?
अरिजीत बीते दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में थे। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी और खुद को दूसरे क्षेत्रों में आजमाने की बात भी कही थी। हालांकि, अभी भी अरिजीत की कुछ फिल्मों के गाने रिलीज होने वाले हैं, जिनके करार पहले ही हो चुके हैं। मगर उनके संन्यास फैसले के बाद फैन्स का भी दिल टूट गया था और फैन्स ने उनसे संन्यास नहीं लेने की गुजारिश की थी। उनके बेहतरीन गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है ये सस्पेंस से सरावोर फिल्म, तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने झोंक दिए 100 करोड़ रुपये
खलनायक की खूंखारियत के साथ लौट रहे संजय दत्त, 1993 फिल्म का सीक्वल किया अनाउंस, किरदार की दिखी झलक