1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत सिंह के पिता ने डाला वोट, साउथ सितारे में भी वोटिंग में रहे आगे, धनुष और रजनीकांत भी पोलिंग बूथ पर दिखे

अरिजीत सिंह के पिता ने डाला वोट, साउथ सितारे में भी वोटिंग में रहे आगे, धनुष और रजनीकांत भी पोलिंग बूथ पर दिखे

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 23, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 04:36 pm IST

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। फिल्मी सितारे भी इस मतदान से दूर नहीं रहे और वोट डालने पहुंचे।

Rajinikanth- India TV Hindi
रजनीकांत और अरिजीत सिंह के पिता Image Source : IMAGE SOURCE-ANI

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान आयोजित किया गया है और वहीं तमिलनाडु की पूरी विधानसभा की वोटिंग आज ही हो जाएगी। वहीं साउथ फिल्मी सितारे भी अपना वोट डालने पहुंचे। यहां धनुष से लेकर रजनीकांत तक ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं सिंगर अरिजीत सिंह के पिता ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपना मतदान दिया। 

अरिजीत सिंह के पिता ने दिया वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह शुरू हुआ। गायक अरिजीत सिंह के पिता सुरिंदर सिंह मुर्शिदाबाद के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद सुरिंदर ने एएनआई से बात की और बताया कि मतदान केंद्र पर प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण रही। उन्होंने यह भी कामना की कि चुनाव के दौरान भी सब कुछ इसी तरह चलता रहे। उन्होंने कहा, 'सब ठीक है। सब कुछ अच्छा हो। कोई समस्या नहीं है। मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। मैंने अपना वोट डाल दिया है।' पश्चिम बंगाल में पार्टियां 294 विधानसभा सीटों के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं और वोटों की गिनती 4 मई को होनी है।

रजनीकांत ने भी डाला वोट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को मेगास्टार रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र संख्या 237 पर अपना वोट डालने पहुंचे। अभिनेता को मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचते देखा गया। वोट डालने के बाद मेगास्टार ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। तमिलनाडु में चल रहे विधानसभा चुनावों के तहत मतदान हो रहा है, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले रही हैं। अभिनेता एस. अजित कुमार ने चेन्नई के थिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राज्य भर में कई अन्य जानी-मानी हस्तियों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। मतदान आज शाम 6:00 बजे समाप्त होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। अभिनेता धनुष गुरुवार को चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने पहुंचे।

ये भी पढ़ें- नए किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, इस बार गर्वनर बनकर फूकेंगे कहानी में जान, जन्मदिन पर किया ऐलान

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, YRKKH की हुई चांदी, अनुपमा ने मारी बाजी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन