1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं या नहीं? अर्जुन कपूर ने बताया पूरा सच

मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं या नहीं? अर्जुन कपूर ने बताया पूरा सच

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 01, 2023 11:28 am IST,  Updated : Jun 01, 2023 02:22 pm IST

मलाइका अरोड़ा कभी अपनी चाल तो कभी अपने डांस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को लेकर कई अफवाहें भी सामने आती हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है, जिस पर से उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने पर्दा हटाया है।

Arjun Kapoor, Malaika Arora.- India TV Hindi
Arjun Kapoor and Malaika Arora. Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी पॉपुलर हैं। आए दिन वो किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी लव लाइफ, चाल और डांस को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस को लेकर एक फेक खबर सामने आई, जिसके बारे में सच बताते हुए उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर ने पर्दा हटाया है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों की क्लास भी लगाई थी।

नवंबर में अर्जुन ने किया था सोशल मीडिया पोस्ट

दरअसल, कुछ लोगों ने नवंबर में दावा किया था कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं, जिसको लेकर उनके बॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसे अफवाह करार दिया और कहा कि ये खबर पूरी तरह फेक है। उन्होंने फटकार लगाते हुए लिखा, 'इससे ज्यादा नहीं गिरा जा सकता। ये बिल्कुल अनैतिक है। मैं ऐसी खबरें लगातार देखकर उन्हें नजरअंदाज कर रहा था क्योंकि हम ऐसी फेक खबरों को इग्नोर करते हैं। अब इन्हें सच की तरह फैलाया जा रहा है। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खिलवाड़ न करें।' उनका बीते साल का ये पोस्ट खूब वायरल हुआ। 

Arjun Kapoor Insta Story.
Image Source : INSTAGRAMArjun Kapoor's Insta Story.

अब इस पर की खुल कर बात
अब एक्टर ने इस पर इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा, 'निगेटिव बातें फैलाना काफी आसान है क्योंकि लोग ऐसी खबरों की ओर खिंचे चले आते हैं। ये अफवाहें काफी दिनों तक छाई रहती हैं।' इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि वो इस बात से वाकिफ हैं कि एक्टर्स की पर्सनल लाइफ पर्सनल नहीं रहती है। उन्हें ऐसी अफवाहों को झेलते हुए ही जीना पड़ता है। साथ ही एक्टर ने कहा कि दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए एक्टर्स को मीडिया पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन इसका ये हरगिज मतलब नहीं की अफवाहें फैलाई जाएं। ऐसी खबरों को लिखने से पहले एक्टर्स से कंफर्म करना चाहिए।

दोनों कर रहे हैं डेट
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपबर दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया। इस बीच मलाइका की प्रेग्नेंसी की फेक खबरें सामने आईं, जिसको लेकर अर्जुन गुस्सा होना लाजमी था। वैसे दोनों ही एक्टर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक-दूसरे के लिए लवी-डवी पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: 

सारा अली खान ने ट्रोलर्स की जुबान पर लगाया ताला, बोलीं- महाकाल जाऊं चाहे अजमेर शरीफ, मेरी मर्जी!

अनुपमा के सामने वनराज की होगी किरकिरी, काव्या उठाएगी सच से पर्दा

The Kerala Story की एक्ट्रेस अदा शर्मा के सामने जब आया सबसे बड़ा दुख, हो गया था ऐसा हाल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन