1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मासूम चेहरा और किलर अदाएं, 'मुन्नाभाई एबीबीएस' के सर्किट की बेटी हैं बला की खूबसूरत, क्यूट लुक से नहीं हटेंगी नजरें

मासूम चेहरा और किलर अदाएं, 'मुन्नाभाई एबीबीएस' के सर्किट की बेटी हैं बला की खूबसूरत, क्यूट लुक से नहीं हटेंगी नजरें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 06, 2026 10:59 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 10:59 pm IST

मुंबई में हुए एक ईवेंट में अरशद वारसी अपनी बेटी के साथ पहुंचे, जहां हर किसी का ध्यान इस स्टारकिड की क्यूटनेस पर केंद्रित हो गया। जहां अरशद वारसी ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए तो वहीं उनकी बेटी का मॉडर्न और एलीगेंट लुक चर्चा में बना हुआ है।

arshad warsi- India TV Hindi
बेटी जेने के साथ अरशद वारसी। Image Source : VIRAL BHAYANI

साल 1996 में फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता अरशद वारसी ने अपने करियर में कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से लेकर 'जॉली एलएलबी' तक में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर खास छाप छोड़ी है। सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, सीरियस किरदारों में भी अरशद वारसी हिट रहे हैं। पिछले दिनों वह शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान द्वारा निर्देशित सीरिज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में रहे। इस बीच अरशद वारसी एक बार फिर चर्चा में हैं और उनसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी की हो रही है। हाल ही में अभिनेता अपनी बेटी के साथ मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे, जहां हर किसी की निगाहें उनकी बेटी पर जाकर टिक गईं।

अरशद वारसी की की बेटी पर टिकी निगाहें

यूं तो अरशद वारसी की फैमिली लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अभिनेता मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अपनी बेटी के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था और उनकी बेटी ब्लैक एंड व्हाइट मिनी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। अरशद वारसी की बेटी का नाम जेने जोई वारसी है, जो रेड कार्पेट पर अपने पिता के साथ पोज देती नजर आईं। अब जेन हर किसी की नजरों का केंद्र बन गई हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल को देखने के बाद लोगों ने उन्हें बॉलीवुड की नई हीरोइन बताना शुरू कर दिया है।

स्टाइल में पापा संग ली एंट्री

इवेंट में जेने ने अपने पापा अरशद वारसी के साथ स्टाइल में एंट्री ली। उन्होंने एक प्यारी सी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी और सिल्वर हील्स और छोटे से ब्लैक पर्स के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था। स्ट्रेट बाल और मिनिमल मेकअप और खासतौर पर छोटे-छोटे ईयररिंग्स उन्हें और भी आकर्षक बना रहे थए। जेने का लुक बोल्डनेस के साथ क्यूटनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जेन का ये लुक सामने आने के बाद अब तमाम स्टारकिड्स को भूल सोशल मीडिया यूजर उन्हीं की चर्चा कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर से हुई तुलना

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तो जेन की तुलना श्रद्धा कपूर से शुरू कर दी है। कई का कहना है कि वह बिलकुल श्रद्धा कपूर जैसी दिखती हैं। हालांकि, जेने उन स्टारकिड्स में से हैं जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी वह कुछ इवेंट्स में अपने पापा के साथ स्पॉट होती रहती हैं, लेकिन कैमरों से दूरी बनाकर रखती हैं। जेने का सोशल मीडिया अकाउंट यूं तो पब्लिक है, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर भी कम ही पोस्ट्स शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 11.9 हजार फॉलोअर हैं। बता दें, अरशद वारसी ने 1999 में मारिया गोरेटी से शादी की थी, इस शादी से दोनों के दो बच्चे बेटा जेक और बेटी जेने हैं।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' का वो क्रूर सीन, जिसे देख 'अरशद पप्पू' के परिवार ने मूंद ली आंखें, एक्टर बोले- कमजोर दिल वाले नहीं देख सकते

सीरीज जिसने तोड़ा 'रामायण' का रिकॉर्ड, 9.2 है IMDb रेटिंग, मात्र 5 एपिसोड में दिखाई देश के सबसे बड़ी स्कैम की कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन