1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Athiya Shetty Birthday: क्रिकेटर की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी, केएल राहुल से यूं हुई थी मुलाकात

Athiya Shetty Birthday: क्रिकेटर की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी, केएल राहुल से यूं हुई थी मुलाकात

 Published : Nov 05, 2022 08:50 am IST,  Updated : Nov 05, 2022 08:56 am IST

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अथिया को 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

athiya shetty- India TV Hindi
अथिया शेट्टी बर्थडे Image Source : INSTAGRAM/ATHIYASHETTY

Happy Birthday Athiya Shetty: बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स अथिया शेट्टी को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं। 5 नवम्बर 1992 को सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के घर जन्मीं अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने बचपन में ही एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देख लिया था। अथिया की स्कूलिंग मुंबई से हुई और इसके बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की। अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने बॉलीवुड में साल 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू किया था।

यह भी देखें: ग्लैमरस है अथिया शेट्टी का देसी लुक

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इसके बाद अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं. हालांकि इन फिल्मों से ही अथिया कुछ खास नाम नहीं कमा पाईं। 

अथिया का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास नहीं रहा लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। दरअसल, अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) क्रिकेटर केएल राहुल को लंबे समय से डेट कर रही हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नाम भी दे दिया है। यहां तक की केएल राहुल की एंट्री शेट्टी परिवार में भी हो चुकी है। अथिया और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो कि प्यार में बदल गई। बाकी एक्ट्रेसेस की तरह अथिया ने रिलेशनशिप में आने के बाद कभी अपने रिलेशन को छिपाने की कोशिश नहीं की।

Phone Bhoot Box Office Collection Day 1: Katrina Kaif की 'फोन भूत' की ओपनिंग डे पर हुई धीमी शुरुआत

सोशल मीडिया पर अक्सर अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में वेकेशन भी इंजॉय करते हैं इसके साथ ही अथिया केएल राहुल के साथ क्रिकेट सीरीज के लिए भी जाती हैं। अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग के दौरान केएल राहुल शेट्टी परिवार के साथ नजर आए थे जिसके बाद से अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें सामने आने लगीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन का आया रिएक्शन, बोले- इस एक्टर संग था पत्नी का अफेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन