1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Attack Teaser: जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज की एक्शन फिल्म का टीजर आउट

Attack Teaser: जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज की एक्शन फिल्म का टीजर आउट

 Published : Dec 15, 2021 11:06 am IST,  Updated : Dec 15, 2021 11:22 am IST

जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक का टीजर वीडियो शेयर किया है। अटैक 28 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

Attack Teaser- India TV Hindi
Attack Teaser Image Source : SCREENGRAB

Highlights

  • 'अटैक' 28 जनवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
  • जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह 'अटैक' में अहम रोल निभाएंगे।

जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक का टीजर वीडियो शेयर किया है। लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित और जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म मूल रूप से 14 अगस्त, 2020 को देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। टीजर वीडियो के साथ, एक्टर जॉन ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। फिल्म 28 जनवरी 2022 को पर्दे पर आएगी।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को साझा करते हुए, जॉन अब्राहम ने लिखा, "भारत के पहले सुपर-सिपाही बनने का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाओ! अभी टीज़र आउट। अटैक 28 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रहा है।"

रकुलप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया हैं। उन्होंने लिखा, "जिस सुपर-सिपाही ने देश की सेवा करने का संकल्प लिया, वह आखिरकार देश को बचाने के लिए यहां है।"

एक बंधक संकट पर आधारित जॉन अब्राहम की 'अटैक' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और उम्मीद है कि यह लोगों का ध्यान भी खींच लेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन