1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नॉर्वे में हमलावर ने धनुष-बाण से हमला कर पांच लोगों की हत्या की, कई घायल

नॉर्वे में हमलावर ने धनुष-बाण से हमला कर पांच लोगों की हत्या की, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2021 08:30 am IST,  Updated : Oct 14, 2021 01:43 pm IST

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के पास कोंग्सबर्ग शहर में एक शख्स ने धनुष-बाण से हमला करके करीब 5 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में कई अन्य घायल हो गए।

नॉर्वे में हमलावर ने धनुष-बाण से हमला कर पांच लोगों की हत्या की, कई घायल- India TV Hindi
नॉर्वे में हमलावर ने धनुष-बाण से हमला कर पांच लोगों की हत्या की, कई घायल Image Source : AP

ओस्लो: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के पास कोंग्सबर्ग शहर में एक शख्स ने धनुष-बाण से हमला करके करीब 5 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में कई अन्य घायल हो गए। नॉर्वे पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोंग्सबर्ग शहर के पुलिस प्रमुख ओएविंड आस ने बताया कि हमले में पांच लोगों की मौत हो गई जबि कई अन्य घायल हुए।

यह घटना नॉर्वे  के कोंग्सबर्ग शहर में घटित हुई जो नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से 68 किलोमीटर की दूरी पर है और करीब 28000 लोगों की आबादी वाला इलाका है। उधर कार्यवाहक प्रधान मंत्री एर्ना सोलबर्ग ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमले के मकसद पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी। वहीं नॉर्वे के नामित प्रधान मंत्री जोनास गहर स्टोरे जिनके गुरुवार को पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है, ने हमले को क्रूरता से भरा कार्य बताया।

जानकारी के मुताबिक हमले के लिए उस व्यक्ति ने धनुष और बाण का इस्तेमाल किया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हमले में कोई और भी हथियार इस्तेमाल किया गया था। हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जाता है कि उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर भी घायल हुआ है। जो उस दुकान के अंदर था जिसपर हमला हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश