1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. माली के गांवों में चरमपंथियों का हमला, 40 लोगों की मौत

माली के गांवों में चरमपंथियों का हमला, 40 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2021 06:17 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 06:17 pm IST

उत्तरी माली के कई गांवों में बंदूकधारियों ने हमले कर दिये और कई जिहादी नेताओं की हाल में गिरफ्तारी के प्रतिशोध में कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

माली के गांवों में चरमपंथियों का हमला, 40 लोगों की मौत - India TV Hindi
माली के गांवों में चरमपंथियों का हमला, 40 लोगों की मौत  Image Source : PTI (FILE)

बमाको: उत्तरी माली के कई गांवों में बंदूकधारियों ने हमले कर दिये और कई जिहादी नेताओं की हाल में गिरफ्तारी के प्रतिशोध में कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हिंसा माली, नाइजर और बुर्किना फासो की सीमाओं के निकट हिंसाग्रस्त क्षेत्र में हुई जहां इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े चरमपंथी सक्रिय हैं। स्थानीय अधिकारी ओउमर सिस्से ने बताया कि हमलावर रविवार की शाम लगभग छह बजे औटागौना और कराउ समुदायों के बीच पहुंचे और खुद को जिहादी बताया। 

उन्होंने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘अधिकांश पीड़ित अपने घरों के सामने थे अन्य लोग मस्जिद जा रहे थे।’’ यह हमला माली की सेना द्वारा दो जिहादी नेताओं को गिरफ्तार करने के एक हफ्ते बाद हुआ है, जिनकी औटागौना और कराउ के निवासियों ने निंदा की थी। चरमपंथी वर्षों से इस क्षेत्र में खतरा बने हुए हैं। जिहादी विद्रोहियों ने पहली बार 2012 में उत्तरी माली के शहरों पर कब्जा कर लिया था।

हालांकि एक फ्रांसीसी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान में विद्रोहियों को अगले वर्ष शहरी केंद्रों से बाहर कर दिया गया था। विद्रोही जल्दी से ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से संगठित हो गए और उन्होंने सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हमले जारी रखे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश