1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 18: आपस में भिड़ीं अविनाश और चाहत की मां, दोनों कंटेस्टेंट्स को देने पड़े जवाब

Bigg Boss 18: आपस में भिड़ीं अविनाश और चाहत की मां, दोनों कंटेस्टेंट्स को देने पड़े जवाब

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 26, 2024 09:59 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 12:07 am IST

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की मां भी सेट पर पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच जमकर फाइट देखने को मिली। अविनाश और चाहत की लड़ाई पर दोनों ने खुलकर चर्चा की।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
बिग बॉस 18 Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 में आज वीकेंड का वार शुरू हो गया है। शो की शुरुआत में ही बिग बॉस ने शो के कंटेस्टेंट्स अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की मां को बुला लिया। अविनाश की मां और चाहत की मां भी दोनों के विवाद में उलझ गईं और दोनों के बीच जमकर बहस की। बीते दिनों चाहत और अविनाश की जमकर घर में लड़ाई दिखी थी। खाने को लेकर शुरू हुई ये बहस बड़े झगड़े में फंस गई थी। इसके बाद अविनाश ने चाहत को गांव की गंवार बोला था। जिसके बाद चाहत ने भी जमकर फटकार लगाई थी। दोनों के इस झगड़े को डिस्कस करने के लिए दोनों कंटेस्टेंट्स की मां भी पहुंची थी। दोनों की मां भी इस झगड़े में पिस गईं और दोनों की जमकर बातूनी लड़ाई देखने को मिली। अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे दोनों ने ही मां के सवालों के जवाब दिए और अपनी गलतियों को ध्यान से सुना। 

सिंघम अगेन की स्टारकास्ट करेगी शो में शिरकत

बता दें कि सिंघम अगेन की स्टारकास्ट आज के वीकेंड के वार में आने वाली है। रविवार को फिल्म की स्टारकास्ट शो में मस्ती करते नजर आ सकती है। सलमान खान जल्द ही शो को होस्ट करने नजर आने वाले हैं। अब तक शो के 2 कंटेस्टेंट्स घर से बाहर हो गए हैं। अब बाकी के कंटेस्टेंट्स के बीच फाइट देखने को मिलने वाली है। सलमान खान ने भी अपनी करारी आवाज से साथ दर्शकों का स्वागत किया। सलमान खान आज शो के कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगाने वाले हैं। 

अगले हफ्ते भी घर से बाहर होगा 1 और घरवाला

वहीं बिग बॉस के घर से अब 2 कंटेस्टेंट्स के बाहर निकलने के बाद तीसरे पर तलवार लटक रही है। इससे पहले बिग बॉस ने सारा, तजिंदर और मुस्कान के नाम पर सस्पेंस बनाया था। इसके बाद मुस्कान को घर से बाहर निकाल दिया। अब तजिंदर और सारा में से किसी एक को घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते किस घरवाले को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन