1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. औसत कहानी और बंपर कमाई, दमदार कहानी और औसत कमाई, ऐसा रहा 'बागी-4' और 'द बंगाल फाइल्स' का BO पर हाल

औसत कहानी और बंपर कमाई, दमदार कहानी और औसत कमाई, ऐसा रहा 'बागी-4' और 'द बंगाल फाइल्स' का BO पर हाल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 06, 2025 07:13 am IST,  Updated : Sep 06, 2025 07:13 am IST

बागी-4 और द बंगाल फाइल्स के ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है। औसत कहानी वाली फिल्म ने जबरा कमाई की है। वहीं शानदार कहानी वाली फिल्म की कमाई औसत रही है। आइये जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े।

The bengal Files And Baghi 4- India TV Hindi
द बंगाल फाइल्स और बागी 4 Image Source : INSTAGRAM

बीते रोज शुक्रवार को बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हुई। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर 'बागी-4' ने औसत कहानी के साथ भी 12 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। वहीं दमदार कहानी के साथ 'द बंगाल फाइल्स' ने पहले ही दिन औसत कमाई की है और 1.75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। बंगाल फाइल्स फिल्म अपनी कहानी को लेकर तारीफें बटोरती रही वहीं बागी-4 में कहानी की दर्शकों को कमी खली और इसको लेकर काफी आलोचन भी झेलनी पड़ी। 

बागी-4 के पहले दिन का कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ ने साल 2016 में सबसे पहली फिल्म बागी दी थी। ये फिल्म सब्बीर खान ने डायरेक्ट की थी और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और टाइगर ने एक एक्शन हीरो के तौर पर अपनी इमेज बनाई थी। इसके बाद बागी-2 और बागी-3 आई और लोगों ने पसंद की। अब बीते रोज रिलीज हुई बागी-4 को लेकर लोगों ने कहानी पर निराशा जताई। लेकिन सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बागी-4 ने 12 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त अहम किरदार में नजर आए हैं। दोनों ने एक बार फिर दमदार एक्शन में धुआं उड़ाया है। 

द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन कमाए 1.75 करोड़

वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स ने अपनी कहानी को लेकर खूब तारीफें बटोरीं। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और प्रियांशु चटर्जी समेत कई धाकड़ एक्टर्स से सजी ये फिल्म बंगाल में हुए आजादी के समय के दंगों की कहानी बताती है। फिल्म 'डायरेक्ट एक्शन डे' पर केंद्रित है और जिसने भी देखी फिल्म की तारीफ की है। लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं कर पाया है। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर कितना कमाल दिखा पाती है। 

कहानी पर भारी पड़ा स्टारडम?

अब दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन काफी अंतर देखने को मिला। बागी-4 कहानी कमजोर होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही है। वहीं दमदार कहानी के बाद भी द बंगाल फाइल्स ने कमजोर कलेक्शन किया है। इसकी एक बड़ी वजह तो ये रही कि बागी-4 में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार रहे। वहीं द बंगाल फाइल्स में भी अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स को बड़े पर्दे पर देखा गया। इसके साथ ही फिल्म में दमदार एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन