1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Badhaai Do Box Office Collection Day 1: उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन पाने में नाकाम रही राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की फिल्म

Badhaai Do Box Office Collection Day 1: उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन पाने में नाकाम रही राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की फिल्म

 Published : Feb 12, 2022 12:05 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 12:12 pm IST

Badhaai Do Box Office Collection Day 1: बधाई दो के जरिए अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम कर रहे हैं।

Badhaai Do Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
Badhaai Do Box Office Collection Day 1 Image Source : ZEE MUSIC COMPANY

कोरोना की तीसरी लहर के कारण इस साल फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही थी मगर अब हालातों के सुधरने के बाद सिनेमाघरों में भी फिल्म रिलीज होने लगी हैं। शुक्रवार को बॉलीवुड की बधाई दो फिल्म रिलीज की गई हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आ रहे हैं। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई बधाई हो का सीक्वल है, जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

Badhai Do Movie Review: हंसी-हंसी में संवेदनशील मुद्दे को समझा गई 'बधाई दो'

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, "बधाई दो को बॉक्स ऑफिस पर कम प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म से काफी उम्मीदे थीं क्योंकि समलैंगिकता और समलैंगिकों के बारे में इस तरह की थीम शायद दर्शकों या शहरी युवाओं को आकर्षित कर सके। मगर ऐसा देखने को नहीं मिला है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में नहीं ला पाई। फिल्म ने पहले दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Badhaai do Trailer : दमदार कॉमेडी के बीच शानदार मैसेज, राजकुमार राव और भूमि को बधाई दो

बधाई दो के जरिए अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम कर रहे हैं। राजकुमार और भूमि के अलावा, इसमें सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, चुम दरंग, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे और शशि भूषण जैसे कलाकार शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन