1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बलूचिस्तान में जन्मा था ये धाकड़ बॉलीवुड एक्टर, गोविंदा को बनाया सुपरस्टार, एक्टिंग के रहे कलम के किंग

बलूचिस्तान में जन्मा था ये धाकड़ बॉलीवुड एक्टर, गोविंदा को बनाया सुपरस्टार, एक्टिंग के रहे कलम के किंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 15, 2025 03:15 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 03:15 pm IST

बलूचिस्तान में इन दिनों जंग के हालात बन रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर रहे कादर खान का बचपन यहीं बीता है। बलूचिस्तान में जन्मे कादर खान ने बंटवारे के बाद मुंबई को अपना घर बनाया था।

Kader Khan- India TV Hindi
कादर खान Image Source : INSTAGRAM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर बसा बलूचिस्तान इन दिनों सुर्खियों में है। यहां बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) ने बीते दिनों पाकिस्तान की एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। इसके बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन रहे हैं। बलूचिस्तान कभी भारत का हिस्सा हुआ करता था और बंटवारे से पहले यहां रहने वाले कई परिवार भारत आ गए। इनमें से एक बॉलीवुड एक्टर भी है जो जन्मा तो बलूचिस्तान में था लेकिन मुंबई के फिल्मी गलियारों में अपनी पहचान बनाई। इतना ही नहीं केवल पहचान ही नहीं इस एक्टर ने एक्टिंग के साथ अपनी कलम का भी जादू दिखाया और गोविंदा को सुपरस्टार बना दिया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता और राइटर कादर खान की। 

बलूचिस्तान में कटा था बचपन

बता दें कि कादर खान का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान के लोरालाई इलाके में हुआ था। यहां अपने परिवार के साथ बड़े हुए कादर खान की स्कूलिंग भी यहीं से हुई थी। यहां अपना बचपन बिताने के बाद कादर खान जब बड़े हुए तो भारत-पाक बंटवारे का समय आ गया। बंटवारे के समय कादर खान का परिवार बलूचिस्तान छोड़कर भारत आ गया। यहां मुंबई में अपने सपनों का पीछा करते-करते कादर खान पहले एक राइटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करते हैं। कई फिल्मों की कहानियां और डायलॉग लिखने वाले कादर खान खुद भी एक्टर बने और खूब सुपरहिट रहे। कादर खान के किरदारों की दीवानगी भी लोगों में खूब देखने को मिली। कादर खान को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में भी गिना गया। 

Kader Khan
Image Source : INSTAGRAMकादर खान

गोविंदा को बनाया स्टार?

कादर खान ने अपने करियर में दर्जनों फिल्मों में बेहतरीन डायलॉग्स लिखने के लिए भी जाना जाता है। जब गोविंदा का करियर अपने पीक पर था तब कादर खान ने उनके साथ दर्जनों फिल्मों में काम किया है और कई यादगार किरदार निभाए हैं। कादर खान ने गोविंदा की कई फिल्मों की कहानियां और डायलॉग्स भी लिखे हैं। कादर खान ने करीब 3 दशक तक बॉलीवुड फिल्मों में राज किया और खूब वाहवाही बटोरी। कादर खान का साल 2018 में 81 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

आज भी बलूचिस्तान में है कादर खान का घर?

2 फिल्म फेयर जीतने वाले और 10 से ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाले कादर खान भले ही बलूचिस्तान से भारत आ गए थे। लेकिन बताया जाता है कि आज भी कादर खान का बलूचिस्तान में घर है। हालांकि इसको लेकर कादर खान ने खुद कभी ठोस जानकारी नहीं दी है। कादर खान ने बलूचिस्तान से आकर मुंबई की फिल्मी नगरिया में खूब नाम कमाया। अब कादर खान भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन उनके किरदार और कला के नमूने हमेशा उनकी मौजूदगी का अहसास करात रहेंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन