1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा, बिखरते दौर में साहस की मिसाल बने ये चेहरे, देखकर बोले फैन- 'फिर मचेगा गदर'

‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा, बिखरते दौर में साहस की मिसाल बने ये चेहरे, देखकर बोले फैन- 'फिर मचेगा गदर'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 17, 2026 03:27 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 03:27 pm IST

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके किरदारों और लुक्स से भी अब पर्दा उठ चुका है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के किरदारों का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के इस पर रिएक्शन आना शुरू हो गया है।

sunny deol- India TV Hindi
'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर आउट। Image Source : INSTAGRAM/@AAMIRKHANPRODUCTIONS

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने की तैयारी में हैं। अपने दमदार और भावनात्मक अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले सनी देओल अब आमिर खान के प्रोडक्शन तले बन रही 'बंटवारा 1947' के साथ बड़े पर्दे पर धमाके के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों ही फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब मेकर्स ने 'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर्स भी जारी कर दिए हैं। इन पोस्टर्स के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म के कलाकारों और किरदारों पर से भी पर्दा उठा दिया है। जारी किए गए पोस्टर में ताकत, मासूमियत और अटूट जज्बे से भरे अलग-अलग चेहरे नजर आते हैं। ये पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर आउट

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने उन किरदारों से पर्दा उठाया है, जो पार्टिशन के दौरान साहस और उम्मीद के प्रतीक बनकर उभरे थे और उस समय दूसरों के लिए खड़े हुए, जब उनके खुद के आसपास की दुनिया बिखर रही थी।

कैरेक्टर पोस्टर में दिखी इन कलाकारों की झलक

मेकर्स ने 'बंटवारा 1947' की दुनिया को और करीब से दिखाते हुए फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इनमें शबाना आजमी 'दुर्गावती देवी' (माई) के किरदार में, सनी देओल 'सिकंदर मिर्जा' के किरदार में, प्रीति जी. जिंटा 'हमीदा बेगम' के किरदार में, करण देओल 'जावेद मिर्जा' के किरदार में, अली फजल 'हबीब अनवर' के रूप में और अभिमन्यु सिंह 'याकूब खान' के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म उन लोगों की कहानी बयां करने वाली है, जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी कभी हार नहीं मानी और अपने साहस और धैर्य की मिसाल कायम की।

कब रिलीज होगी फिल्म?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 'बंटवारा 1947' में सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आमिर खान प्रोडक्शन्स तले बनी इस फिल्म में लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल साथ काम कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अन्य डिटेल की बात करें तो इसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, वहीं गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः 17 जून 2016 को रिलीज हुई 'उड़ता पंजाब', प्रोड्यूसर मिलने से पहले ही शाहिद कपूर हो गए थे फाइनल, आलिया ने बिहारी बन जीते थे दिल

'इसमें कुछ नया नहीं है', राज निदुमोरु का स्टेज पर सामंथा को 'I LOVE YOU' कहने से इनकार, सिर्फ फिल्म के बारे में करते रहे बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन