1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bawaal का पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' हुआ रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने रोमांस का लगाया तड़का

Bawaal का पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' हुआ रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने रोमांस का लगाया तड़का

 Published : Jul 10, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 05:56 pm IST

फिल्म बवाल का गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' रिलीज हो गया है। इस गाने को आवाज अरिजीत सिंह और मिथुन ने दी है। इस गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं।

Bawaal first song tumhe kitna pyaar karte out in arijit singh voice starring janhvi kapoor and varun- India TV Hindi
Tumhe Kitna Pyaar Karte Image Source : INSTAGRAM

Tumhe Kitna Pyaar Karte: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'बवाल' का शानदार गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इसके पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था, जो लोगों को बहुत पसंद आए था। ऐसे में अब इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुका है। यह प्राइम वीडियो इंडिया की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का पहला गाना है। ये एक रोमांटिक गाना है। इस गाने को अरिजीत सिंह और मिथुन ने गाया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। वहीं, अब फिल्म का पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

तुम्हें कितना प्यार करते के बारे में -

इस म्यूजिक वीडियो में अजय (वरुण धवन) और निशा (जाह्नवी कपूर) के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। मनोज मुंतशिर के गीतों के साथ, अरिजीत सिंह की आवाज में 'तुम्हें कितना प्यार करते' सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा। Bawaal के पहले गाने 'तुम्हें कितना प्यार करते' को अरिजीत सिंह और मिथुन ने गाया है। 

बवाल की रिलीज डेट -
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' इस समय सुर्खियों में है। फैस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसी महीने रिलीज होने वाली है। वरुण-जाह्नवी की स्टारर फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट -
वरुण धवन को आखिरी बार 'भेड़िया' में कृति सेनन के साथ देखा गया था। वहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर राज कुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी अहम किरदार में दिखेंगी।

ये भी पढ़ें-

Karan Johar ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर दिया अपडेट, विक्की कौशल का फिर दिखेगा जलवा

देवोलीना भट्टाचार्जी ने Bigg Boss OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन