1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Singh Chaddha बनने के लिए आमिर खान ने क्या-क्या किया? BTS में खुला मिस्टर परफेक्टनिस्ट का सीक्रेट

Laal Singh Chaddha बनने के लिए आमिर खान ने क्या-क्या किया? BTS में खुला मिस्टर परफेक्टनिस्ट का सीक्रेट

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 21, 2022 08:39 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 08:59 pm IST

'लाल सिंह चड्ढा इन मेकिंग' का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

instagram- India TV Hindi
लाल सिंह चड्ढा Image Source : INSTAGRAM

LaalSinghChaddha: आमिर खान प्रोडक्शन के आधिकारिक हैंडल पर 'लाल सिंह चड्ढा इन मेकिंग' का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में 'लाल सिंह चड्ढा' बनाने के पीछे जो कुछ भी किया, उसका एक दिलचस्प वीडियो है। इसकी शुरूआत अतुल कुलकर्णी और आमिर खान के रीडिंग सेशन से हुई है और फिर करीना कपूर अपने अवतार में नजर आई, जिसके छोटे लाल और रूपा का मजेदार अंदाज इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है। यह 3 मिनट लंबी बीटीएस आज इंटरनेट पर सबसे मूविंग और टचिंग वीडियो है। वीडियो इस बात का पक्का सबूत है कि आमिर खान और नागा चैतन्य ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों में सबसे अच्छे दोस्त हैं।

अलग-अलग लोकेशन्स की यात्रा

लॉन्ग स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन से लेकर सिनेमाई रोमांच पर बॉन्डिंग तक, अलग-अलग लोकेशन्स की यात्रा करना, कई लुक बदलना, और एक साथ महामारी का सामना करना, लाल सिंह चड्ढा असल मायने में यही है जो इस वीडियो में दिख रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने एक इमोशनल नोट  लिखा, और कहा, 'द वर्ल्ड ऑफ लाल सिंह चड्ढा"लाल सिंह चड्ढा - प्यार, गर्मजोशी, बॉन्डिंग और रोमांच से भरी फिल्म बनाने के लिए हमारी क्रेजी जर्नी की एक झलक यहां दी गई है। #LaalSinghChaddhaदुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।'

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म  फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Liger Trailer Release: 'लाइगर' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर बना #TrailerOfTheYear, फैंस हुए एक्साइटेड, लेकिन अनन्या पांडे क्यों हो गईं ट्रोल?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन