Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Liger Trailer Release: 'लाइगर' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर बना #TrailerOfTheYear, फैंस हुए एक्साइटेड, लेकिन अनन्या पांडे क्यों हो गईं ट्रोल?

Liger Trailer Release: 'लाइगर' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर बना #TrailerOfTheYear, फैंस हुए एक्साइटेड, लेकिन अनन्या पांडे क्यों हो गईं ट्रोल?

Written By: Poonam Yadav @@R154Poonam Published : Jul 21, 2022 05:19 pm IST, Updated : Jul 21, 2022 05:54 pm IST

Liger Trailer Release: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर हुआ आज रिलीज़। इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।फैंस ने अभी से इस फिल्म को सुपरहिट करार दिया है।

‘लाइगर’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर हुआ ज़बरदस्त हिट- India TV Hindi
Image Source : TWITTER ‘लाइगर’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर हुआ ज़बरदस्त हिट

Liger Trailer Release: विजय देवरकोंडा की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म लाइगर का ट्रेलर आ गया है। इस फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार उनकी फैंस न जाने कब से कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया है। कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड करने लगा। इस फिल्म के ट्रेलर में विजुअल्स औऱ साउंड बहुत ही रीफ्रेसिंग है, जो ऑडियंस को बहुत ज़्यादा भा रहा है। हाल में जारी किए गए फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर ने आते ही दर्शकों के अंदर काफी उत्साह पैदा कर दिया है।

विजय की एक्टिंग ने लूटी महफ़िल 

इस फिल्म के हीरो विजय देवरकोंडा की काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म एम् वो में एक एमएमए फाइटर की भूमिका निभा रहें है। इस रोल में वो बेहद जम रहे हैं, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही हैं। इस फिल्म में विजय का किरदार हकलाते हुए दिख रहा है। इस फिल्म में उनके इंटेस परफॉरमेंस ने ट्रेलर में जान भरा दी है।

The Gray Man: हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर में धनुष ने पहनी लुंगी और शर्ट, देखते रह गए लोग

फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर हुआ ट्रेंड 

इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि उन्होंने इसे ट्विटर पर ट्रेंड करा दिया है। फैन्स ने इसे #TrailerOfTheYear करते हुए इसकी सराहना की है। इस ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा-

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan की फिल्म से सामने आया नागा चैतन्य का लुक, सुपरस्टार चिरंजीवी ने शेयर किया पोस्टर

अनन्या दिखीं अलग अवतार में, लेकिन हो गईं ट्रोल

अपनी फिल्मों ने गर्ल नेक्स्ट डोर का रोल करने वाली अनन्या इस फिल्म में  बेहद अलग किरदार में दिख रही हैं। विजय के साथ उनकी फ्रेश पेयरिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। लेकिन इसके बावजजूद कुछ यूज़र्स उन्हें उनकी एक्टिंग को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

पंचेस और किक्स से भरपूर विजय देवरकोंडा की फिल्म 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और जैसा कि उन्होंने वादा किया था कि इसने अपने पावर-पैक और उत्साही विजुअल्स और प्रदर्शन के साथ चारों ओर तूफान ला दिया है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement