1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Singh Chaddha: Aamir Khan की फिल्म से सामने आया नागा चैतन्य का लुक, सुपरस्टार चिरंजीवी ने शेयर किया पोस्टर

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan की फिल्म से सामने आया नागा चैतन्य का लुक, सुपरस्टार चिरंजीवी ने शेयर किया पोस्टर

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 21, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 01:01 pm IST

Laal Singh Chaddha: फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ लंबे वक्त बाद आमिर खान स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसी के साथ फिल्म में साउथ का तड़का भी देखने को मिलने वाला है।

Naga Chaitanya - India TV Hindi
Naga Chaitanya Image Source : TWITTER - @KCHIRUTWEETS

Highlights

  • सुपरस्टार चिरंजीवी ने शेयर किया नागा चैतन्य का पोस्टर
  • 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म की रिलीज़ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मेकर्स ने अपनी ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर बज बनाना शुरू कर दिया है। पैन इंडिया फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस और मेकर्स को काफी उम्मीदें है। 

इस फिल्म के साथ लंबे वक्त बाद आमिर खान स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसी के साथ फिल्म में साउथ का तड़का भी देखने को मिलने वाला है। आमिर की फिल्म से साउथ स्टार नागा चैतन्य अपना डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने नागा चैतन्य का लुक पोस्टर रिलीज़ किया है। जिसमें वो आर्मी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

Tanushree Dutta के खिलाफ हो रही हत्या की साजिश? एक्ट्रेस ने लंबी पोस्ट में सुनाया खौफनाक अनुभव

बता दें - सुपरस्टार चिरंजीवी ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए 'बबलू' यानी नागा को इंट्रोड्यूस किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा -  इंट्रोडसिंग 'लाल सिंह चड्ढा', का चड्डी बडी 'बलराज'। वहीं आमिर खान प्रोडक्शन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "बोडिपलेम का बालाराजू  ... जिसे चैतन्य अक्किनेनी निभा रहे हैं। 

Shamshera First Review: देखने से पहले जरूर जान लें कैसी है Ranbir Kapoor की फिल्म

बता दें - नागा से पहले चिरंजीवी ने 'रूपा' का पोस्टर भी लॉन्च किया था।  इस किरदार को करीना कपूर निभाती हुई नजर आएंगी। करीना के किरदार परिचय को देश भर में पसंद किया गया और सराहा गया था। वहीं मेकर्स फिल्म का गाना भी रिलीज़ किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। जो 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन