1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. The Gray Man: हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर में धनुष ने पहनी लुंगी और शर्ट, देखते रह गए लोग

The Gray Man: हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर में धनुष ने पहनी लुंगी और शर्ट, देखते रह गए लोग

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 21, 2022 02:17 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 02:22 pm IST

The Gray Man: 'रांझणा' स्टार धनुष (Dhanush) की हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' (The Gray Man) काफी चर्चा में है। वहीं अब फिल्म के प्रीमियर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। क्योंकि धनुष के स्टाइल ने सबका दिल जीत लिया है।

dhanush- India TV Hindi
dhanush Image Source : INSTAGRAM_DHANUSH

Highlights

  • हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर में छा गए धनुष
  • इंटरनेशनल इवेंट में पहनकर पहुंचे लुंगी

The Gray Man: हॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक एंथनी और जो रूसो इस समय अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशकों की इस जोड़ी ने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर' से लेकर 'अवेंजर्स: एंड गेम' तक कईं फिल्मों में धमाकेदार निर्देशन करके सबका दिल जीता है। वहीं अब इनकी लेटेस्ट हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' दुनिया भर के साथ भारत में भी चर्चा में है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर हुआ जहां धनुष के पहनावे ने सबका ध्यान खींचा, क्योंकि वह इस इंटरनेशन इवेंट में सफेद हाफ स्लीव शर्ट, लुंगी और सैंडल पहने नजर आए। 

खूब वायरल हो रहे धनुष के वीडियो

लॉस एंजिल्स में फिल्म का प्रीमियर होने के बाद रूसो ब्रदर्स ने 20 जुलाई को मुंबई में प्रीमियर किया था। इस प्रीमियर में धनुष का लुक इतना खास था कि अब वह चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को धनुष का ये अंदाज इतना पसंद आया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। हॉलीवुड स्टार्स की भीड़ वाले इस इवेंट में जहां सभी सूट बूट में नजर आ रहे थे वहीं धनुष अपनी सादगी के साथ पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते दिख रहे थे। उनके सफेद लुंगी और शर्ट पर सबकी निगाह टिककर रह गई। देखिए ये वीडियो...

हाथ जोड़कर सबसे मिले 

इस इवेंट के वीडियो ट्विटर पर धनुष के पहनावे के कारण ही नहीं बल्कि उनकी विनम्रता के कारण भी चर्चा में हैं। इन वीडियो में धनुष रह किसी का स्वागत भारतीय अंदाज में हाथ जोड़कर कर रहे हैं। 

कौन कौन था इवेंट में शामिल

'द ग्रे मैन' के मुंबई में हुए इस प्रीमियर में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस निर्देशक एंथनी और जो रूसो भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स में से  विक्की कौशल, निर्देशक राज और डीके, रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विशाल भारद्वाज, आनंद एल राय, बाबिल खान आदि  मौजूद रहे। 

इन्हें भी पढ़ें-

Shamshera First Review: देखने से पहले जरूर जान लें कैसी है Ranbir Kapoor की फिल्म

Shamshera: रणबीर कपूर पर मेकर्स का बड़ा दांव, जानिए अब तक कितनी बिकी टिकट?

Liger Trailer Hindi OUT: रिलीज होते ही छाया 'लाइगर' का ट्रेलर, चल गया विजय देवरकोंडा का जादू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन