1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नाक से आता था खून', ऑटो इम्यून डिजीज और दिल की बीमारी से जूझते हुए एक्ट्रेस ने किया कमाल, ट्रांसफॉर्मेशन देखते रह जाएंगे

'नाक से आता था खून', ऑटो इम्यून डिजीज और दिल की बीमारी से जूझते हुए एक्ट्रेस ने किया कमाल, ट्रांसफॉर्मेशन देखते रह जाएंगे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 12, 2025 10:04 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 10:14 am IST

'बिग बॉस 13' में नजर आई एक पॉपुलर एक्ट्रेस अब फैट से फिट हो गई हैं। शहनाज गिल से भिड़ने के लिए पहचानी जाने वाली इस एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी जरा भी आसान नहीं रही। पांच खतरनाक बीमारियों से जूझते हुए इसने अपने वजन को कम किया है।

Himanshi khurana - India TV Hindi
हिमांशी खुराना। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 13' शानदार सीजन रहा। इस सीजन में नजर आए सभी कंटेस्टेंट काफी मजूबत थे, यही वजह रही कि ये सीजन आइकॉनिक बन गया। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा भी इस सीजन में पारस छाबड़ा, आसिम रियाज और माहिरा शर्मा जैसे सितारों की खूब चर्चा हुई। इस सीजन में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई थी। बीच शो में आई हसीना हड़कंप मचा दिया था। ये घर में आते ही शहनाज गिल से भिड़ गई थीं। दोनों की लड़ाई में शहनाज गिल के आंसू निकल गए थे। बाद में इसी हसीना पर आसिम रियाज फिदा हुए और घर में ही अपने प्यार का ऐलान कर दिया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम किसी और कि नहीं बल्कि हिमांशी खुराना की बात कर रहे हैं। 

फैट से फिट हुई एक्ट्रेस

हिमांशी खुराना ने हाल में ही अपनी हालिया तस्वीरों से लोगों हैरान कर दिया है। कभी चबी गर्ल दिखने वाली हिमांशी खुराना अब सुपरफिट हो गई हैं। उनका फैट टू फिट वाला ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है, जिसमें वो ग्रे कलर के जिम गियर में पिलाटे करती नजर आ रही हैं। कई लोग उनकी इन तस्वीरों को देखकर कह रहे हैं कि कभी शहनाज गिल से भिड़ने वाली एक्ट्रेस अब उनकी राह पर ही चल पड़ी हैं। शहनाज का फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी के लिए मिसाल बना था और अब हिमांशी ने भी कमाल कर दिखाया है और वो हद से ज्याद पतली हो गई हैं। वैसे उनके लिए ऐसा कर पाना जरा भी आसान नहीं रहा। कई सालों तक जूझने के बाद वो खुद को फिट बना पाई हैं। 

चुनौतियों को किया पार

लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हिमांशी खुराना ने अपनी हेल्थ से जुड़ी बड़ी अपडेट साझा की है। उन्होंने बताया कि वो किस तरह पांच खतरनाक बीमारियों से जूझते हुए यहां तक पहुंची हैं। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन की झलकियां दिखाते हुए बताया कि वो ऑटो इम्यून डिजीज, एंग्जायटी, थायरॉयड, बार-बार नाक से खून आना और दिल की समस्या से जूझ रही थीं। वो इसके लिए इलाज कराते हुए डॉक्टर के सामने रोया करती थीं। तीन साल से वो खुद पर काम कर रही थीं और लगातार कोशिश में थी कि वो खुद फिट कर सकें और अब इन गंभीर बीमारियों से जुझते हुए वो फिटनेस की सीढ़ियों पर अपने कदम बढ़ाते हुए लक्ष्य तक पहुंच गई हैं। 

यहां देखें पोस्ट

एक्ट्रेस ने साझा किया दर्द

हिमांशी खुराना ने अपनी फिटनेस जर्नी की तस्वीरों को दिखाते हुए एक लंबा पोस्ट साझा किया है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे नए पिलेट्स स्टूडियो मोहाली के लिए पोस्ट। जब लोग आपसे आपके वजन घटाने के सफर के बारे में पूछते हैं जैसे कि हिमांशी आप बहुत बदल गई हैं, लेकिन केवल मैं और मेरी डॉक्टर ही जानती हैं कि यह सफर 2022 में शुरू हुआ था जब वह मुझे घंटों सुनती थीं और मुझसे कहती थीं कि मैं तुम्हें ठीक करूंगी, यह मेरा वादा है, मैं बहुत रोती थी क्योंकि मुझे ऑटो इम्यून डिजीज, एंग्जायटी, थायरॉयड, बार-बार नाक से खून आना, दिल की समस्या थी। यह रातों-रात का सफर नहीं था। वह मेरी डॉक्टर, मेरी मनोचिकित्सक, मेरी दोस्त, मेरी श्रोता थीं जो मेरी समस्याओं को सुनने में कभी नहीं थकीं। मैं आपका बहुत आभारी हूं।'

लोगों का रिएक्शन

हिमांशी खुराना जब 'बिग बॉस 13' में नजर आई थी तो काफी चबी हुई करती थीं। शो से बाहर आने के बाद आसिम से उनका लंबा अफेयर चला और फिर ब्रेकअप हो गया। इस बीच वो कई बार अस्पताल भी पहुंची। हाल में ही उन्होंने अस्पताल से तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन अब उन्होंने शानदार तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया है। एक शख्स ने उनकी तारीफ में लिखा, 'ऐसा कर पाना आसान नहीं होता है, लेकिन आपने किया इसलिए आप बधाई की हकदार हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'इन बीमारियों से जूझते हुए आपने वो हासिल कर लिया जो हर किसी के लिए आसान नहीं होता।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'आप पहले भी खूबसूरत थीं और अब भी।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन