1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 18: आज वीकेंड के वार में लगेगी कंटेस्टेंट्स की क्लास, अविनाश मिश्रा भी खाएंगे सलमान की फटकार

Bigg Boss 18: आज वीकेंड के वार में लगेगी कंटेस्टेंट्स की क्लास, अविनाश मिश्रा भी खाएंगे सलमान की फटकार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 26, 2024 06:15 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 06:15 pm IST

बिग बॉस 18 में आज वीकेंड का वार सलमान खान होस्ट करते नजर आने वाले हैं। अब तक शो से 2 कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। अगले हफ्ते 1 और कंटेस्टेंट पर खतरे की तलवार लटक रही है।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
बिग बॉस 18 Image Source : INSTAGRAM

आज शनिवार को बिग बॉस 18 के सेट पर वीकेंड का वार शुरू हो रहा है। सलमान खान आज बिग बॉस के सेट पर पहुंचेंगे और कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाएंगे। इसकी झलकियां शो के मेकर्स ने प्रोमो में शेयर की थीं। जिसमें दिख रहा है कि सलमान खान शो के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को करारी फटकार लगाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स की भी क्लास लगने वाली है। आज वीकेंड से पहले जान लीजिए अब तक के सारे अपडेट।

बिग बॉस का ऐसा रहा 20 का घटनाक्रम

बिग बॉस इसी महीने के 6 अक्तूबर को शुरू हुआ था। इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट्स को घर में जगह मिली थी। इन कंटेस्टेंट्स में विवियन डिसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते, रजत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, चुम दरंग, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, आरफीन खान, सारा आरफीन खान (आरफीन खान की पत्नी), हेमा शर्मा और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल रहा। अब तक घर से 2 कंटेस्टेंट्स आउट हो चुके हैं। शुरू में अविनाश मिश्रा के साथ घरवालों के झगड़े होते रहे। इसके बाद चाहत पांडे भी अविनाश से जमकर भिड़ीं और दोनों के बीच खूब बवाल देखने को मिला। बीते रोज शो से मुस्कान बामने को घर से बाहर कर दिया था। इससे पहले वायरल भाभी के नाम से मशहूर कंटेस्टेंट हेमा शर्मा को बेघर कर दिया गया था। अब बाकी के बचे कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी की फाइट देखने को मिल रही है। 

आज वीकेंड के वार में दिखेगा धमाल

वहीं आज शनिवार को वीकेंड का वार शुरू हो रहा है। शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 18 के सेट पर नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने बीते रोज ही इसका प्रोमो भी जारी किया था। जिसमें सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अविनाश मिश्रा को भी सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई है। अब आज रात 9.30 बजे कलर्स टीवी पर इसका एपिसोड प्रीमियर किया जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन