1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss OTT 2 के बाद अब कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल शो में दिखेंगे पुनीत सुपरस्टार? बोले- करेंगे प्यार का इजहार

Bigg Boss OTT 2 के बाद अब कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल शो में दिखेंगे पुनीत सुपरस्टार? बोले- करेंगे प्यार का इजहार

 Published : Jul 30, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Jul 30, 2023 05:31 pm IST

सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद पुनीत सुपरस्टार अब कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल शो में नजर आने वाले हैं।

Bigg Boss OTT 2 fame Puneet Superstar to be seen in kangana ranaut Show lock upp 2 he will express h- India TV Hindi
Puneet Superstar Image Source : INSTAGRAM

Puneet Superstar In Lock Upp 2: विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आने के बाद पुनीत सुपरस्टार की किस्मत चमक उठी है। सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस से पहले ही दिन घर से बेघर हो गए थे। इन दिनों बिग बॉस के कंटेस्टेंट कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'लॉकअप सीजन 2' को लेकर सोशल मीडिया छाए हुए हैं। हाल ही में पुनीत का इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट बैन कर दिया गया था। 

पुनीत सुपरस्टार का टीआरपी लिस्ट में जलवा

पुनीत सुपरस्टार अब कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'लॉकअप सीजन 2' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ये खबर पुनीत ने एलो एलो ऐप पर लाइव आकर फैंस के साथ शेयर की है। इस लाइव वीडियो में उन्होंने कंगना रनौत को प्रपोज भी किया है। टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस के बाद अब शो लॉकअप का जलवा देखने को मिलने वाला है। पुनीत सुपरस्टार अब 'लॉकअप 2' में भी कंटेस्टेंट बन सोशल मीडिया पर हलचल मचाने वाले हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस शो में पुनीत को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 

पुनीत सुपरस्टार ने खोला राज 
इस वीडियो में पुनीत कहते हैं, 'वैसे मुझे ये सब बताने से मना किया गया था, लेकिन मैं यहां पर बताता देता हूं। मैं अब लॉकअप में नजर आने वाला हूं, इस शो से मेरे पास कई बार ऑफर आ चुका है। अब ये ऑफर मैंने एक्सेप्ट कर लिया है। आप लोग मुझे कंगना रनौत के शो में देखने वाले हैं। कंगना जी को मिलते ही में सबसे पहले कहूंगा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आप भी मुझसे बहुत प्यार करती हो और उसके बाद प्यार हो जाएगा फिर हमारी शादी हो जाएगी।'

पुनीत सुपरस्टार के बारे में 
पुनीत 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। कंगना रनौत का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'लॉकअप सीजन 1' लोगों को बहुत पसंद आया था। अभी तक इस शो को से जुड़ी कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। पुनीत सुपरस्टार को लेकर अभी तक लॉकअप के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

ये भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की लाइफ से अभिनव का चैप्टर इस तरह होगा खत्म, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani ने दूसरे दिन मारी बड़ी छलांग, बॉक्स ऑफिस पर 45 फीसदी बढ़ी कमाई

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन