1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या फिर प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु? मिनी ड्रेस में आउटिंग पर निकलीं एक्ट्रेस, बढ़ा वजन देख कन्फ्यूज हुए लोग

क्या फिर प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु? मिनी ड्रेस में आउटिंग पर निकलीं एक्ट्रेस, बढ़ा वजन देख कन्फ्यूज हुए लोग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 22, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 03:53 pm IST

बिपाशा बसु का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ नजर आ रही हैं। बिपाशा का ये वीडियो सामने आते ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस दोबारा मां बनने वाली हैं?

Bipasha Basu- India TV Hindi
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर Image Source : INSTAGRAM

बिपाशा बसु लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस से कनेक्टेड जरूर रहती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी मालती के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच बिपाशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैन हैरान और कन्फ्यूज हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ज्यादातर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि बिपाशा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वीडियो में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी भी नजर आ रही हैं।

करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ आउटिंग पर निकलीं बिपाशा

दरअसल, बिपाशा हाल ही में परिवार के साथ आउटिंग पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की मिनी ड्रेस और ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी। वहीं उनके साथ नजर आए करण व्हाइट शर्ट और बेज ट्राउजर्स में काफी हेंडसम लग रहे थे। करण बाहर खड़े होकर बिपाशा का इंतजार कर रहे होते हैं। अभिनेत्री आती हैं और पति के साथ पोज देती हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो को लेकर अब चर्चा में हैं।

होने लगी प्रेग्नेंसी की चर्चा

वीडियो में बिपाशा का वजन पहले से काफी ज्यादा बढ़ा हुआ लग रहा है। ऐसे में ज्यादातर यूजर कमेंट करते हुए यही सवाल कर रहे हैं कि क्या बिपाशा प्रेग्नेंट हैं? वहीं कुछ ने एक्ट्रेस के बढ़े वजन को लेकर हैरानी जाहिर की। कुछ यूजर्स को एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी अच्छा नहीं लगा, जिसे लेकर उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'लगता है वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।' वहीं एक ने लिखा- 'बिपाशा के चलने का तरीका कुछ अजीब है, क्या वह प्रेग्नेंट हैं?'

2016 में शादी के बंधन में बंधे थे बिपाशा-करण

बता दें, बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और शादी के छह साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया। ये जहां बिपाशा की पहली तो वहीं करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी थी। बिपाशा से पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी, जिनके साथ उनकी शादी 2 साल टिकी। जेनिफर से पहले करण ने श्रद्धा निगम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और ये शादी 1 साल में ही खत्म हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन