1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Deol के बेटे के संगीत में चाचा बॉबी देओल ने मचाई धूम! पत्नी संग किया इतना रोमांटिक डांस, देखते रह जाएंगे Video

Sunny Deol के बेटे के संगीत में चाचा बॉबी देओल ने मचाई धूम! पत्नी संग किया इतना रोमांटिक डांस, देखते रह जाएंगे Video

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 17, 2023 09:26 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 10:15 am IST

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के पोते यानी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी होने वाली है। बीते दिन संगीत का फंक्शन रखा गया, जहां चाचा बॉबी देओल ने धूम मचा दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Bobby deol,Tanya Deol.- India TV Hindi
Bobby deol and Tanya Deol. Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के पोते यानी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। शादी के फंक्शन्स सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। जल्द ही एक्टर घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर देओल परिवार छाया हुआ। एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत ले रहे हैं, फिर चाहे वो वीडियो करण देओल के पापा सनी देओल के हों या चाचा बॉबी देओल के हों। शादी में करण के बाबा यानी धर्मेंद्र भी किसी से पीछे नहीं हैं, जिसका मतलब ये है कि पूरा देओल परिवार मिल के धूम मचा रहा है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद फैंस देखते रह गए। 

 
बॉबी ने लगाई भतीजे की शादी में आग
सामने आए वीडियो में करण देओल के चाचा और सनी देओल के छोटे भाई एक्टर बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी खूबसूरत पत्नी तान्या भी हैं। दोनों ही भतीजे करण की शादी में अपने डांस से आग लगा रहे हैं। दोनों को एक साथ डांस करते पहली बार देखा गया है। दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। घुटने पर बैठकर बॉबी पत्नी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। दोनों का रोमांटिक डांस फैंस का दिल जीत रहा है। इस तरह से पहली बार दोनों को देखकर फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों सारी लाइमलाइट खींच रहे हैं। 

ऐसा था बॉबी और तान्या का लुक
इस वीडियो में बॉबी देओल शेरवानी और उनकी पत्नी तान्या पीले रंग के लहंगे में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस उनकी जोड़ी की तारीफें करते नहीं थक रहे। बता दें, तान्या देओल सनी देओल की पत्नी की तरह ही लाइम लाइट से दूर रहती हैं। तान्या एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। बॉबी और तान्या, दो बेटों के पेरेंट्स हैं।

18 जून को होगी शादी
बता दें, एक्टर धर्मेंद्र के घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। बॉबी के भाई सनी देओल के बेटे जल्द शादी करने वाले हैं। 12 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में घर में गेस्ट का तांता लगा हुआ है। 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा अचार्या संग शादी करेंगे। दोनों की शादी धर्मेंद्र के घर पर होगी। तैयारी के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। फैंस करण की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' हाल में ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने पोते के संगीत में किया ऐसा धमाकेदार डांस, दौड़े चले आए बेटे सनी देओल, Video Viral

Karan Deol-Drisha Acharya के संगीत फंक्शन में Ranveer Singh ने किया धमाल, देखें ये धमाकेदार वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन