Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Karan Deol-Drisha Acharya के संगीत फंक्शन में Ranveer Singh ने किया धमाल, देखें ये धमाकेदार वीडियो

Karan Deol-Drisha Acharya के संगीत फंक्शन में Ranveer Singh ने किया धमाल, देखें ये धमाकेदार वीडियो

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jun 17, 2023 08:18 am IST, Updated : Jun 17, 2023 08:18 am IST

रणवीर सिंह शुक्रवार रात सनी देओल के बेटे करण देओल और दिशा आचार्य के ग्रैंड संगीत फंक्शन में शामिल हुए। इवेंट से एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो Karan Deol-Drisha Acharya के प्री वेडिंग फंक्शन का है।

Karan Deol and Drisha Acharya pre wedding celebrations Ranveer Singh dance in sangeet function - India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI Karan Deol-Drisha Acharya

Karan Deol-Drisha Acharya: एक्टर सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी के जश्न में कई मशहूर लोग शामिल हुए। करण लंबे समय से दिशा आचार्य के साथ शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। Karan Deol-Drisha Acharya pre Wedding Celebrations की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को करण और दिशा का संगीत फंक्शन था, जिसमें एक्टर रणवीर सिंह सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स इस कार्यक्रम में शामिल हुए। Ranveer Singh ने संगीत फंक्शन में अपने डांस से समां बांध दिया। फंक्शन में जाते ही रणवीर सिंह ने सबसे पहले सनी देओल को गले लगया और फिर उनके बेटे करण देओल को गले लगया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

रणवीर सिंह गर्मजोशी से मिले गले -

सनी देओल के बेटे करण देओल के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी बहन रितिका सिंह भवनानी के साथ करण देओल और दिशा आचार्य के संगीत समारोह में शामिल हुए। हालांकि, उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण काम में बिजी होने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर सिंह सीनियर स्टार सनी देओल को गर्मजोशी से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर को अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए और उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। 

रणवीर सिंह का डांस वीडियो -
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह एक खास अंदाज में करण देओल और दिशा आचार्य के संगीत फंक्शन में नजर आए। अपने नटखट अंदाज से एक्टर ने फंक्शन में सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर रणवीर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सनी देओल के बेटे Karan Deol के साथ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे को गले लगते नजर आते हैं और दोनों का एक डांस वीडियो भी बहुत वायरल हो रहा है। इस किल्प में देखा जा सकता है कैसे Ranveer Singh, करण देओल को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। 

रणवीर सिंह की प्रोफेशनल लाइफ -
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। तो वहीं सनी देओल 'गदर 2' में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-

'द फ्लैश' में बैरी के कमरे में दिखा हनुमान जी का पोस्टर, फिल्म देख भूल जाएंगे Adipurush का VFX

शिव भक्तों के लिए बॉलीवुड का बड़ा सरप्राइज, जानिए कब रिलीज होगी 'लव यू शंकर'

खेसारी लाल यादव बने 'सन ऑफ बिहार', ट्रेलर रिलीज होते ही मचा रहा बवाल

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement