बॉलीवुड में देओल फैमिली भी सालों से छाई हुई है। पहले धर्मेंद्र ने फिल्मी दुनिया में अपनी धाक जमाई और फिर उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने देओल परिवार का नाम आगे बढ़ाया। ईशा देओल और अहाना ने भी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई और अब लगता है कि देओल फैमली की अगली पीढ़ी भी अपने आपको बड़े पर्दे पर देखना चाहती है। सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर पहले ही अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं और अब कुछ दिनों पहले ही बॉबी देओल ने खुलासा किया था कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम देओल भी हीरो बनना चाहते हैं। इस बीच बॉबी ने अपने बेटे आर्यमन के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ये दावा कहना शुरू कर दिया है कि आर्यमन हीरो मटीरियल हैं और उन्हें बॉलीवुड डेब्यू जरूर करना चाहिए।
बॉबी देओल ने आर्यमन के साथ शेयर की तस्वीर
बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमन के 25वें बर्थडे पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह आर्यमन के साथ पोज देते देखे जा सकते हैं। इस फोटो में आर्यमन काफी बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं। अक्सर क्लीन शेव लुक में नजर आने वाले आर्यमन इस फोटो में बढ़े हुए बालों और दाढ़ी में नजर आए, जिसे देखते ही फैंस का उन पर दिल आ गया। कई ने तो लॉर्ड बॉबी से ये पूछना भी शुरू कर दिया कि आखिर आर्यमन बॉलीवुड डेब्यू कब कर रहे हैं। वहीं कई ने उनके गुड लुक्स की तारीफ की और स्मार्टी और डैशिंग बताया।
हीरो बनना चाहते हैं आर्यमन
पिछले दिनों ही बॉबी देओल ने खुलासा किया था कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम हीरो बनना चाहते हैं। बॉबी देओल ने 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा से बातचीत के दौरान अपने बेटों के करियर प्लान के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके बेटे कोई अलग पेशा चुनेंगे, लेकिन वह भी हीरो बनना चाहते हैं। बॉबी देओल के अनुसार, वह चाहते हैं कि उनका बड़ा बेटा आर्यमन अमेरिका में रहते हुए फाइनेंस में करियर बनाए, लेकिन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ऑनर्स करने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग को चुना है।
आर्यमन ने यूट्यूब से सीखी डांसिंग और एडिटिंग
इस दौरान बॉबी देओल ने आर्यमन की मेहनत के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे लॉकडाउन के दौरान आर्यमन ने अपनी स्क्लिस् पर काम किया। अभिनेता ने कहा कि, जब सब घर में थे, तब आर्यमन ने फिल्म मेकिंग सीखी और वो भी यूट्यूब की सहायता से। उन्होंने यूट्यूब से एडिटिंग, डबिंग और साउंड इफेक्ट्स सारा काम खुद सीखा। आर्यमन अब 25 साल के हो चुके हैं और अब बॉबी देओल ने उनके साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसे देखकर लगता है कि वह बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ये भी पढ़ेंः 'गोविंदा के नहीं बाल, लगाते हैं पैच', सुनीता आहूजा ने मजे-मजे में खोल दी चीची की पोल, फिर बोलीं- कई हीरो लगाते हैं