Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट के पास फैमिली के लिए नहीं है टाइम, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया कि फैंस कह रहे ऐसी बातें

आलिया भट्ट के पास फैमिली के लिए नहीं है टाइम, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया कि फैंस कह रहे ऐसी बातें

Written By: Sarika Swaroop @sarikaswaroop8 Published : Sep 24, 2023 06:56 am IST, Updated : Sep 24, 2023 06:56 am IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के घर भी गणपति बप्पा विराजे थे, जिनको बीते दिन एक्टर ने बड़े ही धूमधाम से विदा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां नीतू कपूर भी नज़र आईं। हालांकि इस दौरान आलिया भट्ट नहीं दिखीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Alia bhatt - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Alia Bhatt

देश भर में गणेश उत्सव के दौरान जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। कई सेलेब्स ने भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनू सूद तक ने अपने घर धूम-धाम से बप्पा का स्वागत किया था इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है, जिनके घर बप्पा विराजे। वहीं अब एक के बाद एक सेलेब्स बप्पा की विदाई करते नजर आ रहे हैं। बीते दिन रणबीर कपूर ने भी बड़े ही धूमधाम से बप्पा की विदाई दी। इस दौरान उनके साथ उनकी मां नीतू कपूर भी नजर आईं। हालांकि हैरानी की बात ये रही कि रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ इस दौरान आलिया भट्ट नहीं नजर आईं। आलिया एक फैशन शो में भाग लेने के लिए इटली के मिलान में थी, हालांकि वो कल ही मुंबई वापस लौट चुकी हैं, बावजूद इसके वो फैमिली के साथ गणेश  विसर्जन में नहीं दिखीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स अब तरह- तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। 

आलिया के पास फैमिली के लिए नहीं है टाइम ?

रणबीर कपूर और नीतू कपूर की  विघ्नहर्ता का विधि-विधान से विसर्जन करने की तस्वीरें और वीडियोज इस वक़्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लेकिन इस खास मौके पर आलिया भट्ट का ना होना फैन्स को खटक रहा है।  लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस के पास मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए टाइम है लेकिन उनके पास अपनी फैमिली के लिए वक्त नहीं है।

सासू मां के बर्थडे पर भी आलिया नहीं आई थीं नजर

वहीं इससे पहले आलिया सासू मां नीतू कपूर के जन्मदिन से भी गायब रही थीं, जबकि पूरा परिवार इस मौके पर साथ था।नीतू कपूर इस बार जन्मदिन पर विदेश में थीं।जहां उनके साथ रणबीर, उनकी बेटी रिद्धिमा और उनका परिवार भी मौजूद था लेकिन आलिया वहां भी नहीं दिखीं। ऐसे बार- बार फैमिली फंक्शन से आलिया का दूर रहना फैन्स को पसंद नहीं आ रहा और इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा की मां ने दिखाई Parineeti-Raghav की प्री-वेडिंग की झलक, 90s के लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत

सुपरहिट फिल्म 'बार्बी' के सीक्वल से कटा एक्‍ट्रेस मार्गोट रॉबी का पत्ता? जानिए क्या है वजह

SRK के मीर फाउंडेशन ने इन खास लोगों के लिए रखी 'जवान' स्पेशल स्क्रीनिंग, VIDEO कर देगा इमोशनल

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement