1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना ने घर में की शिवलिंग की स्थापना, एक्ट्रेस का मंदिर देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

कंगना ने घर में की शिवलिंग की स्थापना, एक्ट्रेस का मंदिर देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

 Published : Jan 03, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 06:23 am IST

बाॅलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नए साल के मौके पर कुछ ऐसा किया है, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। कंगना ने अपने मनाली वाले घर के मंदिर की एक झलक दिखाई है। इस मंदिर में उन्होंने बड़े से शिवलिंग की स्थापना की है।

Kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनोट ने अपने घर पर की शिवलिंग की स्थापना Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपनी किसी न किसी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टा पर एक धार्मिक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। कगंना ने इस वीडियो में अपने मनाली वाले घर के मंदिर की झलक दिखाई है, जिसमें शिवलिंग सहित कई देवता दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर के मंदिर में एक रंगीन विंटेज दरवाजा भी लगवाया है, जो बेहद खूबसूरत है। 

कंगना के मंदिर का दरवाजा है बेहद अनोखा

जी हां, कंगना रनोट भले ही एक बड़ी स्टार बन गई हैं, लेकिन अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलती। वह अक्सर देश विदेश में मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन करती हुई नजर आती हैं। ऐसे में नए साल के खास मौके पर भी एक्ट्रेस भगवान की भक्ति में डूबी हुई नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने नए साल के आगमन पर अपने मनाली वाले घर में शिवलिंग की स्थापना की है,जिसकी झलक उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रही है। वहीं इस वीडियो में मंदिर का दरवाजा लोगों का खासा ध्यान खींच रहा है, जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से पुराने मंदिरों की तरह पेंट किया गया है, इस पर कई हिंदू देवताओं की फोटो दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसा हम मंदिर के अंदर ही हैं। वहीं कंगना ने अपने मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति, मां दुर्गा की मूर्ति के साथ कई अन्य देवताओं के मूर्ति की स्थापना की हुई है। वहीं उनके मंदिर के दीवार पर भगवान गिरिराज का फ्रेम भी दिखाई दे रहा है।

Kangana ranaut
Image Source : INSTAGRAMकंगना रनोट ने अपने घर पर की शिवलिंग की स्थापना

कंगना रनोट ने अपने घर पर की शिवलिंग की स्थापना

वहीं इस वीडियो में जो बात सबसे ज्यादा अद्भुत है वो है शिवलिंग, भगवान की मूर्ति के आगे शिवलिंग रखा हुआ है जिसके ऊपर धूप जल रही है और शिवलिंग के आगे आरती का थाल दिखाई दे रही है। साथ ही बैकग्राउंड में चलता हुआ ‘अच्युतम केशवम’ वाला भजन इस वीडियो को और मनमोहक बना रहा है। कंगना का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो जल्द ही एक्शन फिल्म में नजर आएंगी और साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं वो राजनीति में भी एंट्री कर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 

ये भी पढ़ें:

'ममूटी' का नया लुक काट रहा है बवाल, 'ब्रह्मयुगम' के नए पोस्टर में एक्टर का खतरनाक रूप देख डर जाएंगे आप

ब्रेकअप के सालों बाद अपनी एक्स के साथ दिखे 'मोहब्बतें' फेम एक्टर उदय चोपड़ा, न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए वायरल हुई तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन