1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने रिक्रिएट किया 'हम आपके हैं कौन' की निशा का लुक, आज भी दिखती हैं सेम-टू-सेम

माधुरी दीक्षित ने रिक्रिएट किया 'हम आपके हैं कौन' की निशा का लुक, आज भी दिखती हैं सेम-टू-सेम

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Feb 26, 2024 12:10 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 12:15 pm IST

माधुरी दीक्षित एक ऐसी खूबसूरत अदाकारा हैं, जो हर वक्त अपनी सोशल मीडिया प्रेजेंस से चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब हाल ही में धक-धक गर्ल स्पॅाट हुई। इस दौरान माधुरी अपनी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के निशा के लुक में नजर आईं।

Madhuri Dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित ने रिक्रिएट किया निशा का लुक Image Source : DESIGN

माधुरी दीक्षित का नाम बाॅलीवुड की उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं, जो न सिर्फ एक्टिंग के लिए, बल्कि अपनी डांसिंग और फेस एक्सप्रेशन के लिए भी मशहूर हैं। वहीं 56 साल की उम्र में भी ये अदाकारा इतनी ज्यादा ग्रेसफुल हैं कि आज की नई हिरोइन को भी पीछे छोड़ दे। जितनी बेहतरीन इनकी एक्टिंग है उससे कई ज्यादा बढ़िया इनका ड्रेसिंग सेंस है। जब भी कही माधुरी दीक्षित स्पाॅट होती है अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब माधुरी बैंगनी कलर की साड़ी में स्पाॅट हुईं तो हर तरफ उनके इसी लुक की चर्चा होने लगी। 

धक-धक गर्ल ने किया निशा का लुक रिक्रिएट

दरअसल, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की निशा का लुक रीक्रिएट किया है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी बीच फिल्म की रिलीज के 30 साल बाद माधुरी ने हम आपके हैं कौन के एक शानदार सीन के लुक को रिक्रिएट किया है, जो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। 

 आज भी सेम-टू-सेम दिखती हैं माधुरी 

अगर आपने  'हम आपके हैं कौन' फिल्म देखी है तो आपको याद होगा कि फिल्म का गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' में माधुरी दीक्षित ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। सिल्क की इस साड़ी के पल्ले पर जरी और सीक्वंस वर्क किया गया था। वहीं साड़ी के पल्ले से मैच करती हुई कढ़ाई उनके थ्री फोर्थ स्लीव्स के ब्लाउज पर भी दिखाई दी थी। इस लुक के साथ माधुरी ने मैचिंग चूड़ियां और गोल्डन मांगटीका, झुमके और चोकर पेयर किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं माधुरी ने अपना ये लुक फिर से रिक्रिएट किया , जिसे देखने के बाद फैंस यही कह रहे हैं कि सालों बाद भी माधुरी सेम-टू-सेम ही दिख रही हैं। उनके लुक में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है। फिलहाल फैंस के बीच माधुरी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:

जॉन सीना ने गाया था 'भोली सी सूरत' गाना, जिसे देख अब शाहरुख खान ने किया रिएक्ट

न ऋषि न रणबीर... किसकी डिट्टो कॉपी है राहा कपूर? नानू महेश भट्ट ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन