1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न ऋषि न रणबीर... किसकी डिट्टो कॉपी है राहा कपूर? नानू महेश भट्ट ने किया खुलासा

न ऋषि न रणबीर... किसकी डिट्टो कॉपी है राहा कपूर? नानू महेश भट्ट ने किया खुलासा

 Published : Feb 26, 2024 08:12 am IST,  Updated : Feb 26, 2024 08:13 am IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा कपूर की झलक जब से दुनिया ने देखी है तब से सोशल मीडिया पर उनके ही चर्चे हैं। राहा की तस्वीरें देख हर कोई ये क्यास लगाता नजर आता है कि आखिर वो किसपर गई है। अब हाल ही में इस सवाल का जवाब राहा के नानू महेश भट्ट ने दे दिया है।

Raha Kapoor, Mahesh Bhatt, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
महेश भट्ट ने बताया किसकी डिट्टो कॉपी है राहा कपूर Image Source : DESIGN

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया सेनसेशन बनी हुई हैं। राहा आए दिन अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। दरअसल, एक साल तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मे बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था। न तो सोशल मीडिया पर चेहरे की कोई तस्वीर दिखाई थी और न ही पैपराजी के सामने दिखाई। ऐसे में एक साल बीत जाने के बाद रणबीर-आलिया ने फैमिली क्रिसमस सेलिब्रशन पर बेबी राहा की झलक दुनिया को दिखाई। कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा के साथ पैपराजी के सामने फोटो और वीडियो के लिए पोज दिए थे। इस दौरान राहा ने लाल जूते के साथ सफेद फ्रॉक पहने प्यारी आंखों से सबकाल दिल जीत लिया था।

किसकी तरह दिखती है राहा?

राहा की पहली झलक देखने के बाद से ही लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। इसके बाद से ही अकसर फैंस को राहा की झलक देखने को मिल जाती है। जहां उन्हें देख फैंस मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वहीं राहा को देखकर अकसर लोग उनके लुक्स की चर्चा करते हुए दिखाई देते है। कोई उन्हें दादा ऋषि कपूर की काॅपी कहता हुआ दिखाई देता है तो कोई उनकी तुलना राज कपूर और बुआ करिश्मा कपूर से करता हुआ नजर आता है। लेकिन असल में राहा किसकी तरह दिखती है, इसका खुलासा हाल ही में उनका नाना महेश भट्ट ने किया है।

महेश भट्ट ने बताया किससे मिलती है राहा की शक्ल

दरअसल, महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के 52वें जन्मदिन पर एक नोट लिखा था, जिसे अब हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस नोट में महेश भट्ट ने लिखा है कि- 'मैं अक्सर खुद को आश्चर्यचकित पाता हूं आपकी शक्ल हमारी प्यारी राहा से मिलती है। दोनों मासूमियत और जीवन के लिए प्यास से भरपूर हैं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बच्चे...' महेश भट्ट का बेटी पूजा भट्ट के लिए यह नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:

जैकी भगनानी की बारात में अक्षय और टाइगर ने डांस कर मचाया था खूब धमाल, सामने आया वीडियो

अनुष्का-विराट के बेटे अकाय का WPL मैच के दौरान दिखा गजब का क्रेज, हर तरफ जूनियर कोहली के नाम का पोस्टर हाथ में लिए दिखे फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन