1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा शादी के बाद ससुराल में ऐसे बिता रहीं अपना समय, पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक

परिणीति चोपड़ा शादी के बाद ससुराल में ऐसे बिता रहीं अपना समय, पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक

 Published : Oct 08, 2023 10:57 pm IST,  Updated : Oct 09, 2023 06:59 am IST

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग 24 सितंबर को उदपुर में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से कपल की वेडिंग और प्री-वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी। वहीं अब शादी के बाद फैंस जरूर ये जनाना चाहते होंगे कि परिणीति चोपड़ा ससुराल में कैसे अपना टाइम बीता रही होंगी? तो आइए आपके इस सवाल का जवाब हम देते हैं।

Parineeti Chopra- Raghav chadha- India TV Hindi
Parineeti Chopra Raghav chadha Image Source : DESIGN

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो बीते दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी। वहीं शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का ससुराल में किस तरह से स्वागत किया गया बीते दिनों इसकी झलक भी हमे देखने को मिली थी। वहीं अब फैंस ये जानने के लिए जरुर एक्साइटेड होंगे की आखिर शादी के बाद परिणीति चोपड़ा सुसराल में क्या कर रही होंगी, अपना टाइम कैसे गुजार रही होंगी? तो आपके इन सवालों का जवाब लेकर हम आ गए हैं। आइए आपको बताते है कि परिणीति चोपड़ा शादी के बाद ससुराल में क्या कर रही हैं। 

शादी के बाद ससुराल में सुडोकू खेल रही हैं परिणीति 

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को ये बताया है कि शादी के बाद वो ससुराल में क्या कर रही हैं। परिणीति ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह अखबार में सुडोकू सॉल्व करती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने सुडोकू खेलने के शुरूआत की झलक दिखाई है,वहीं दूसरी तस्वीर उन्होंने सुडोकू को पूरा सॉल्व करने के बाद की शेयर की है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये साफ है कि परिणीति ससुराल मे काफी चिल कर रही हैं और वो अपने पसंदीदा काम कर के अपना समय गुजार रही हैं। 

Parineeti Chopra
Image Source : INSTAGRAMशादी के बाद ससुराल में सुडोकू खेल रही हैं परिणीति

परिणीति का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम

वहीं बीते दिनों परिणीति चोपड़ा का ससुराल में गृह प्रवेश के दौरान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव का हाथ थामे अपने ससुराल में एंट्री करती हुई नजर आईं थीं। इसके बाद वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच हुए एक दिलचस्प गेम की झलक भी देखने को मिलती है। इसके अलावा इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा  शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाती हुई नजर आई थीं। जिसमें गृह प्रवेश करते हुए पहले कुमकुम के थाल में पैर रखती हैं और फिर अपने कदमों के निशान घर में छोड़ते हुए अंदर जाती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस राघव के साथ अंगूठा वाला खेल भी खेलती हुई नजर आती हैं।  जिसमें चीटिंग करके राघव जीतते हुए नजर आते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

 

स्वरा भास्कर ने फिलिस्तीन को किया सपोर्ट, इजराइल का समर्थन करने वालों को एक्ट्रेस ने बताया पाखंडी

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर रोमांटिक अंदाज में पहुंचे फुटबॉल मैच देखने, Video में दिखी लव केमिस्ट्री

राज कुमार हिरानी बनाने जा रहे राम चरण के संग फिल्म! RRR स्टार ने बताया खबर का पूरा सच

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन